Digit.in

Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs Mivi One 5G: डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs Mivi One 5G: डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

अगर आप 10 से 15 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके पास अब तीन अलग-अलग दमदार विकल्प हैं। नया लॉन्च हुआ Lava Smart 4 Pro कम कीमत में बड़ी 7,000mAh बैटरी के साथ आता है, जबकि इसी महीने लॉन्च हुए Karbonn Rebel Pro में 120Hz डिस्प्ले, 64 मेगापिक्सल कैमरा और 6GB RAM मिलती है। इसी सेगमेंट में Mivi One भी एक विकल्प है जो 5G कनेक्टिविटी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ आता है। तीनों फोन्स की खूबियां अलग हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि स्पेक्स और कीमत के मामले में कौन सा स्मार्टफोन किससे आगे है।

Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs Mivi One 5G

डिजाइन और डिस्प्ले

Lava Smart 4 Pro में फ्लैट रियर पैनल के साथ स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जो फोन के पिछले हिस्से के ऊपरी बाएं कोने में मौजूद है। इसमें सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD टचस्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,570 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz तक है। यह स्मार्टफोन Konark Gold और Neelam Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जो गिरने और झटकों से सुरक्षा प्रदान करता है।

Karbonn Rebel Pro की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। इसकी खासियत 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 720 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। इसके मुकाबले Lava Smart 4 Pro में 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। Karbonn Rebel Pro को Blue, Cherry Red, Gold और Gray कलर में खरीदा जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक, इस फोन में धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी मौजूद है।

वहीं, Mivi One 5G में 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन पर 2.5D कवर ग्लास मिलता है। यह फोन Blue, Burgundy, Pink, Green और Navy Blue कलर ऑप्शन में आता है। डिजाइन और डिस्प्ले के लिहाज से तीनों में Karbonn Rebel Pro का रिफ्रेश रेट सबसे ज्यादा है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Lava Smart 4 Pro में 12nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर Unisoc T610 चिपसेट दिया गया है। इसमें छह एफिशिएंसी कोर और दो परफॉर्मेंस कोर मौजूद हैं। इसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz तक जाती है। फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, वर्चुअल रैम फीचर के जरिए रैम को 4GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि इसमें कोई ब्लोटवेयर या विज्ञापन नहीं मिलेंगे।

Karbonn Rebel Pro में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर काम करता है। कंपनी ने Rebel सीरीज के स्मार्टफोन के लिए दो साल तक OS अपग्रेड और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसके अलावा, कंपनी ब्लोटवेयर-फ्री सॉफ्टवेयर अनुभव देने का दावा भी करती है।

Mivi One 5G में 4nm फैब्रिकेशन पर तैयार Snapdragon 4 Gen 2 5G चिपसेट मिलता है। यह फोन 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, इस स्मार्टफोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर करीब 4,90,000 का स्कोर हासिल किया है। सॉफ्टवेयर के लिए इसमें Pure Android 16 दिया गया है और कंपनी Android 18 तक अपडेट देने का वादा कर रही है। प्रोसेसर और कनेक्टिविटी के मामले में Mivi One 5G को 5G चिपसेट का फायदा मिलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Smart 4 Pro में पीछे की तरफ LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसे वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच में जगह दी गई है। इसमें स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट भी मौजूद है।

Karbonn Rebel Pro में 64 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। यह f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस तरह, कैमरे के मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा रिजॉल्यूशन के मामले में Karbonn Rebel Pro इन दोनों स्मार्टफोन से आगे है।

Mivi One 5G में PDAF सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। इसके साथ एक अन्य कैमरा भी दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन कंपनी ने नहीं बताए हैं। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसके अलावा, फोन में Mivi ClearTalk फीचर मिलता है, जो कंपनी के Mivi Neural Voice Engine पर काम करता है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर कॉल के दौरान ट्रैफिक, हवा, बातचीत और म्यूजिक जैसी आसपास की आवाजों को कम करके यूजर की आवाज को ज्यादा स्पष्ट बनाने में मदद करता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी क्षमता के मामले में Lava Smart 4 Pro सबसे आगे है। इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। कंपनी इस हैंडसेट के साथ एक साल की वारंटी दे रही है।

Karbonn Rebel Pro में 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

वहीं, Mivi One 5G में भी 6,000mAh की बैटरी मौजूद है, लेकिन यह 18W चार्जिंग सपोर्ट करता है। Mivi के इस फोन की मोटाई 9.15mm और वजन 210 ग्राम है। इसमें धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है।

बैटरी क्षमता के लिहाज से Lava Smart 4 Pro आगे है, जबकि चार्जिंग स्पीड के मामले में Karbonn Rebel Pro को बढ़त मिलती है।

भारत में कीमत

कीमत की बात करें तो Lava Smart 4 Pro का एकमात्र वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। फिलहाल इसे भारत में Lava के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी देशभर में ग्राहकों को मुफ्त डोरस्टेप सर्विस भी दे रही है।

Karbonn Rebel Pro की कीमत 12,499 रुपये है। वहीं, Mivi One 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles