Jio का 111 रुपये वाला धमाकेदार पैक! गेमिंग के साथ साथ मिलेंगे ये यूनीक फायदे.. देखें सम्पूर्ण बेनेफिट
Jio के 111 रुपये वाले Flexi Youth and Gaming Pack में कंपनी यूनीक बेनेफिट्स दे रही है।
प्लान में 28 दिनों की वैलिडीटी के लिए 5GB हाई-स्पीड डेटा और बहुत कुछ मिल रहा है।
Gaming Pack में 56 दिन का JioGames Mobile एक्सेस दिया जा रहा है।

मोबाइल पर गेम खेलना पसंद है या फिर Snapchat के प्रीमियम फीचर्स इस्तेमाल करने के शौकीन हैं, लेकिन हर महीने अलग-अलग सब्सक्रिप्शन पर पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं तो रिलायंस जियो ने आपके लिए एक खास रिचार्ज प्लान पेश किया है, जो इस तरह के यूजर के काम आ सकता है। कंपनी के पास 111 रुपये का Flexi Youth and Gaming Pack मौजूद है, जिसमें इंटरनेट डेटा के साथ कुछ डिजिटल सेवाओं का एक्सेस भी मिलता है। इस रिचार्ज पैक की सबसे अच्छी बात केवल इसकी कीमत नहीं है। जियो इसमें ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार, बेनिफिट चुनने का मौका दे रहा है। अगर गेमिंग पसंद है, तो ग्राहकों को अलग से एक ऑप्शन दिया जा रहा है, इसके अलावा अगर आप सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट में ज्यादा दिलचस्पी है तो एक अन्य ऑप्शन है। इस प्लान के बारे में आपको हम जानकारी दें, उससे पहले ही यह समझना जरूरी है कि 111 रुपये वाला पैक जियो का रेगुलर कॉलिंग प्लान नहीं है। यह एक ऐड-ऑन वाउचर है, अगर इस प्लान का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो मोबाइल पर पहले से एक एक्टिव बेस प्लान होना चाहिए। आइए अब इस जियो रिचार्ज प्लान के सम्पूर्ण बेनेफिट आदि के बारे में जानते हैं।
111 रुपये में कितना इंटरनेट डेटा मिलेगा?
Jio के इस पैक में 28 दिनों के लिए कुल 5GB हाई-स्पीड डेटा उपलब्ध है। इसका मतलब है कि इस प्लान में रोजाना डेटा नहीं मिलने वाला है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार 28 दिनों के भीतर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मतलब है कि इस डेटा पर कोई लिमिट नहीं है। अगर आप चाहे तो इसे पहले दिन ही खर्च कर सकते हैं और अगर आप चाहें तो इसे धीरे धीरे इस्तेमाल करके पूरे 28 दिन चला सकते हैं।
Gaming Pack या Youth Pack, किसमें क्या मिलेगा?
अगर आपका ज्यादातर समय मोबाइल गेमिंग करने में बीतता है तो Gaming Pack आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें JioGames Mobile का एक्सेस 56 दिनों के लिए मिलता है। वहीं, Youth Pack में तीन डिजिटल सर्विसेज दी जा रही हैं। इसमें JioGames Mobile के साथ Snapchat+ और FanCode का एक्सेस भी मिलता है। हालांकि, इन बेनिफिट्स की वैलिडिटी 28 दिन है। Snapchat+ में सोशल मीडिया ऐप के कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं। FanCode पर स्पोर्ट्स से जुड़ा कंटेंट आसानी से मिल जाता है, जबकि JioGames Mobile गेमिंग के लिए है। आपको इस प्लान के साथ किसी एक बेनेफिट को अपने अनुसार चुनना होगा, दोनों बेनेफिट आपको एक साथ नहीं मिलने वाले।
क्या 111 रुपये में कॉलिंग और SMS भी मिलेंगे?
यही वह बात है, जिसे नजरअंदाज करने पर रिचार्ज के बाद परेशानी हो सकती है। असल में, Jio का 111 रुपये वाला Flexi Youth and Gaming Pack एक डेटा ऐड-ऑन है। इसमें न तो अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और न ही SMS की सुविधा के साथ यह प्लान आता है। इसलिए अगर आपके नंबर पर मेन रिचार्ज खत्म हो चुका है तो केवल 111 रुपये का पैक खरीदकर कॉलिंग और दूसरी रेगुलर सेवाएं चालू नहीं रखी जा सकती हैं।
MyJio से कैसे मिलेगा पैक का फायदा?
अगर आप यह पैक खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहले MyJio ऐप में अपने नंबर का एक्टिव प्लान चेक करें। इसके बाद Recharge सेक्शन में जाकर Youth & Gaming या संबंधित डेटा पैक की कैटेगरी देखें। यहां 111 रुपये वाला Flexi Youth and Gaming Pack उपलब्ध होने पर उसके बेनिफिट्स और शर्तें पढ़ें। रिचार्ज के बाद MyJio में मिलने वाले ऑप्शन से Gaming Pack या Youth Pack चुना जा सकता है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile
