मिनटों में ऑनलाइन मिलेगी PUC की कॉपी.. कार-बाइक वालों की बड़ी टेंशन खत्म! देखें Validity को लेकर क्या है नया नियम?
सरकार ने PUC सर्टिफिकेट की वैलिडिटी में बड़े बदलाव किए हैं।
छह साल तक पुराने BS6 वाहनों को अब तीन साल की वैलिडिटी के साथ PUC मिलने वाला है।
PUC certificate को आप कैसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं।

कार या बाइक लेकर निकल रहे हैं और अचानक याद आया कि गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) खत्म होने वाला है। अब पहले प्रदूषण जांच केंद्र पर जाएँ, फिर टेस्ट कराइए और नया PUC बनवाइए, इसमें समय लगता है। हालांकि, की बार यह बड़ी ही आसानी से और जल्दी से भी हो जाता है, लेकिन कई बार PUC Certificate करवाने में काफी समय लग जाता है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि PUC Validity खत्म हो जाती है और आपको याद भी नहीं होता है, ऐसे में पुलिस की ओर से बड़ा चालान कर दिया जाता है। हालांकि, अब लग रहा है कि इस समस्या से मुक्ति मिलने वाली है। असल में, सरकार ने Pollution Under Control यानी PUC सर्टिफिकेट की वैलिडिटी से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियमों के अनुसार, छह साल तक पुरानी निजी BS6 कार और बाइक का PUC अब तीन साल तक के लिए वैलिड रहने वाला है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर 2026 को अधिसूचित नियमों में वाहन की उम्र और उसके उत्सर्जन स्टैन्डर्ड के आधार पर PUC रिन्यू कराने की अवधि तय की है। आइए अब जानते हैं कि इस नए नियम से क्या फायदा मिलने वाला है, और कैसे आप अपने Mobile Phone से कैसे PUC Certificate को डाउनलोड कर सकते हैं।
नए नियम के अनुसार PUC की वैलिडीटी कितनी होगी?
अगर आपकी निजी कार या बाइक BS6 स्टैन्डर्ड वाली है और पहले रजिस्ट्रेशन से उसकी उम्र छह साल तक की है तो नए नियमों के अनुसार अब इसके लिए आपको 3 साल की PUC Validity मिलने वाली है। लेकिन छह साल से ज्यादा और दस साल तक पुराने BS6 निजी वाहनों के लिए यह अवधि एक साल होगी। दस साल से ज्यादा पुरानी गाड़ियों का PUC हर छह महीने में रिन्यू किया जाने वाला है।
कमर्शियल वाहनों के लिए क्या है PUC Validity?
कमर्शियल BS6 वाहनों के नियम थोड़े अलग हैं। छह साल तक पुराने ऐसे वाहनों का PUC दो साल के लिए दिया जाने वाला है। छह से दस साल पुराने वाहनों के लिए एक साल और दस साल से ज्यादा पुराने वाहनों के लिए छह महीने के बाद आपको नया PUC लेना होगा। वहीं, BS1, BS2 और BS3 स्टैन्डर्ड वाली गाड़ियों के लिए PUC की वैलिडिटी तीन महीने और BS4 वाहनों के लिए छह महीने रखी गई है।
मोबाइल से कैसे चेक करें गाड़ी का PUC?
अब अच्छी बात यह है कि PUC की एक्सपायरी डेट जानने के लिए आपको प्रदूषण जांच केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। यह काम मोबाइल से ही हो सकता है। आइए जानते हैं कि PUC की Validity को जानने के लिए आपको क्या करना होगा।
सबसे पहले फोन में जो भी ब्राउजर आप इस्तेमाल करते हैं, उसे ओपन करें, इसके बाद सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://puc.parivahan.gov.in पर जाएं।
यहां PUC Certificate वाला ऑप्शन आपको नजर आने वाला है। इस ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढेकन और इसके बाद अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। इसे दर्ज करने के बाद आपको गाड़ी का चेसिस नंबर दर्ज करना होगा। इसके आखिरी के 5 डिजिट ही आप डाल सकते हैं। यह जानकारी आपको गाड़ी की RC पर मिल जाने वाली है।
अब स्क्रीन पर नजर या रहे कैप्चा को भी आपको यहाँ दर्ज करना होगा, इसके बाद आप PUC Details पर टैप करके सम्पूर्ण डिटेल्स को प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपकी गाड़ी का रिकॉर्ड पोर्टल पर मौजूद है, तो सर्टिफिकेट की जानकारी और उसकी वैलिडिटी स्क्रीन पर नजर आने वाली है। इससे तुरंत पता चल जाएगा कि प्रदूषण जांच दोबारा कराने की जरूरत है या नहीं। इस वेबसाइट से ही अप गाड़ी की PUC सर्टिफिकेट की जानकारी का PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या बिना टेस्ट कराए नया PUC बन सकता है?
नहीं। सरकार ने PUC की वैलिडिटी बदली है, प्रदूषण जांच की जरूरत खत्म नहीं की है। नया सर्टिफिकेट बनवाने या उसे रिन्यू कराने के लिए अधिकृत PUC सेंटर पर अभी भी वैसा ही जाना होगा, जैसे अभी तक आप जाते थे। वहाँ सभी डिटेल्स को देखने के बाद और गाड़ी की जांच करने के बाद ही आपको PUC सर्टिफिकेट जारी किया जाने वाला है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile