Drishyam 3 OTT Release: ऑनलाइन कब आएगी अजय देवगन की मास्टरमाइंड थ्रिलर? जानें कहानी, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Drishyam 3 OTT Release: अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म Drishyam 3: The Conclusion ने 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में अजय देवगन नजर आ रहे हैं। फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और जयदीप अहलावत ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
इस बार कहानी में विजय सालगांवकर की मुश्किलें तब बढ़ जाती हैं, जब पुलिस सैम देशमुख हत्याकांड की जांच दोबारा शुरू कर देती है। फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का मौका नहीं मिला है, तो अब इसके ओटीटी डेब्यू का इंतजार कर सकते हैं। आइए जानते हैं 'दृश्यम 3' किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है, इसकी संभावित स्ट्रीमिंग टाइमलाइन क्या है और फिल्म की कहानी तक की पूरी जानकारी।
Drishyam 3 ऑनलाइन कब आएगी?
थिएटर रिलीज के बाद अब दर्शकों की नजरें 'दृश्यम 3' की डिजिटल रिलीज पर टिकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की इस फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स Netflix ने हासिल किए हैं। ऐसे में फिल्म का ओटीटी प्रीमियर इसी प्लेटफॉर्म पर होने की संभावना है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' नवंबर 2026 के आखिरी दिनों में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है। हालांकि, अभी तक Netflix या फिल्म के मेकर्स की तरफ से ओटीटी रिलीज से जुड़ी किसी भी जानकारी पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है।
Drishyam 3 की कहानी
'दृश्यम 3' की कहानी में विजय सालगांवकर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली हैं। सैम देशमुख हत्याकांड की जांच दोबारा शुरू होने से विजय और उसके परिवार पर खतरा मंडराने लगता है। इस बार केस की जिम्मेदारी एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) को सौंपी जाती है, जो हर पहलू की बारीकी से जांच करता है।
दूसरी तरफ, विजय अपने परिवार को बचाने के लिए एक बार फिर अपनी सूझबूझ और चालाकी का सहारा लेता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस बार भी पुलिस को चकमा देने में सफल होगा या राजवीर उसके पुराने राज खोलने में कामयाब रहेगा।
Drishyam 3 की स्टार कास्ट
फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और जयदीप अहलावत शामिल हैं।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile