Poco X8s vs Vivo S2 vs Motorola Edge 70 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Poco X8s vs Vivo S2 vs Motorola Edge 70 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Poco ने ग्लोबल बाजार में अपनी X8 सीरीज का नया मॉडल Poco X8s पेश कर दिया है। यह फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं, इसी सेगमेंट में आने वाले Vivo S2 में बड़ी बैटरी और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Pro में 144Hz तक रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नया पोको फोन इन दोनों को कड़ी टक्कर दे सकता है। ऐसे में इन तीनों स्मार्टफोन्स के बीच मुकाबला दिलचस्प हो जाता है। अगर आप 40 हज़ार रुपये के आसपास नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए Poco X8s, Vivo S2 और Motorola Edge 70 Pro के स्पेक्स और कीमत की तुलना करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Poco X8s vs Vivo S2 vs Motorola Edge 70 Pro

डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन की बात करें तो Poco X8s तीनों स्मार्टफोन में सबसे कॉम्पैक्ट विकल्प है। इसमें 6.35 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,220×2,656 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें 12-बिट कलर डेप्थ, DCI-P3 वाइड कलर गैमट और 1.18mm पतले बेजल्स मिलते हैं। फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में उपलब्ध है। इसके अलावा, इसे IP68 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।

Vivo S2 में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें P3 वाइड कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी और VM9 लाइट-एमिटिंग मटेरियल दिया गया है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए स्क्रीन के अंदर ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। यह फोन सैफायर ब्लू, रेगल ब्रॉन्ज और सिल्क व्हाइट कलर में उपलब्ध है। इसके बिल्ड को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

वहीं, Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का Super HD Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल है। यह 10-बिट कलर, 144Hz तक रिफ्रेश रेट (कुछ ऐप्स में), 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 360Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, HDR10+ सपोर्ट और SGS ब्लू लाइट रिडक्शन और मोशन ब्लर रिडक्शन सर्टिफिकेशन मिलते हैं। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है। यह पैंटोन लिली व्हाइट, पैंटोन टी और पैंटोन टाइटन कलर में आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के लिए Poco X8s में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर 1.8GHz तक, तीन परफॉर्मेंस कोर 2.4GHz तक और एक प्राइम कोर 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है।

Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। इसमें 8GB तक एक्सटेंडेड RAM का सपोर्ट भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी के मुताबिक, इसे तीन साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेटअप की बात करें तो Poco X8s में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसमें f/1.77 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो Light Fusion 800 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo S2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

वहीं, Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलती है। इसमें Sony LYT-710 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें ऑटोफोकस वाला 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K रेजोल्यूशन पर 60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी की बात करें तो Poco X8s में 6,330mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी क्षमता बाकी दोनों फोन्स से कम है, लेकिन चार्जिंग स्पीड दोनों से ज्यादा है।

Vivo S2 में 7,050mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह 44W FlashCharge सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता के मामले में यह Poco X8s से आगे है। बड़ी बैटरी उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकती है, जो फोन पर लंबे समय तक वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं या गेमिंग करते हैं।

दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Pro में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। रिवर्स चार्जिंग की मदद से जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

भारत में कीमत

कीमत की बात करें तो Poco X8s को फिलहाल चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसे वियतनाम में Shopee के जरिए बेचा जा रहा है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत VND 11,500,000 यानी लगभग 42,000 रुपये है। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत VND 14,000,000 यानी करीब 51,000 रुपये है। भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत की आधिकारिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

Vivo S2 की भारत में शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है। इस कीमत में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपये है।

Motorola Edge 70 Pro की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ी! अब Flipkart से भी ऑर्डर कर सकेंगे खाना! कंपनी जल्द ला रही फूड डिलीवरी सर्विस

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile