7000mAh बैटरी और 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ Motorola Edge 70 Neo भारत में एंट्री को तैयार, इस दिन होगा लॉन्च

Motorola अपने नए स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अब इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। यह फोन अगले हफ्ते भारत में दस्तक देगा। लॉन्च से पहले Motorola ने इसके कई अहम फीचर्स भी कन्फर्म कर दिए हैं। स्मार्टफोन में Snapdragon प्रोसेसर, बड़ी AMOLED डिस्प्ले और 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। आइए इसकी लॉन्च डेट से लेकर संभावित फीचर्स और कीमत तक की जानकारी जानते हैं।
Motorola Edge 70 Neo की लॉन्च डेट
Motorola ने Flipkart पर बनाए गए अपने लैंडिंग पेज के जरिए पुष्टि की है कि Edge 70 Neo भारत में 24 नवंबर को लॉन्च होगा। कंपनी पिछले कुछ दिनों से इस प्लेटफॉर्म पर नए Edge सीरीज फोन के टीजर जारी कर रही थी। इन टीजर में नए स्मार्टफोन को 'Neo Era' की शुरुआत बताया गया था।
टीजर में फोन डार्क ग्रीन कलर में नजर आया है। इसके पिछले हिस्से पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कंपनी ने अब यह भी कन्फर्म कर दिया है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
Social ready already⚡🤳 From scrolling through the latest trends to creating your own, the motorola edge 70 neo is ready to keep up. Motorola Edge 70 Neo launching 24th November on Flipkart, https://t.co/zM0CKpcJ5U and leading retail stores. https://t.co/U5ZMpxS7Rw
— Motorola India (@motorolaindia) November 18, 2026
Motorola Edge 70 Neo के कन्फर्म फीचर्स
Motorola Edge 70 Neo में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलेगी। वहीं, फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने 50MP का प्राइमरी कैमरा कन्फर्म किया है। टीजर के मुताबिक, इसमें Sony LYTIA सेंसर दिया जा सकता है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और Ultra HDR सपोर्ट के साथ आएगा।
Motorola Edge 70 Neo के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक्स के मुताबिक, स्मार्टफोन में 6GB रैम का विकल्प मिल सकता है। Geekbench लिस्टिंग में यह फोन Android 16 के साथ दिखाई दिया है। इसके अलावा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ मिल सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर के अलावा 2MP मैक्रो कैमरा और सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
फोन की 7,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके अलावा डिवाइस को IP64 रेटिंग मिल सकती है। सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में कंपनी चार Android OS अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट दे सकती है। Motorola Edge 70 Neo को चार Pantone कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की उम्मीद है। इनमें Mountain View, Milky Blue, Sage और Gray Lilac शामिल हैं। कंपनी के टीजर में दिखाई दिया डार्क ग्रीन शेड Mountain View कलर वेरिएंट हो सकता है।
Motorola Edge 70 Neo की संभावित कीमत
Motorola ने फिलहाल Edge 70 Neo की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि इसे कंपनी के Edge 70 Fusion से नीचे रखा जाएगा। बता दें कि Motorola Edge 70 Fusion भारत में 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile