Motorola के नए फोन की लॉन्च डेट का खुला राज? Flipkart पर मिला 26 नवंबर का हिंट, मिलेगी 7000mAh की बैटरी
Motorola के नए फोन के लॉन्च को लेकर इंटरनेट पर जानकारी सामने आ रही है।
एक टीजर में 50MP Sony LYTIA कैमरा और 7000mAh की बैटरी की जानकारी मिल रही है।
मोटोरोला स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है।

Motorola का अगला स्मार्टफोन कब आएगा? इस सवाल का जवाब शायद Flipkart पेज पर एक लिस्टिंग से मिल रहा है। असल में, Motorola ने भारत में एक नए Edge सीरीज फोन का टीजर जारी किया है। फोन का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन माइक्रोसाइट पर इस्तेमाल किए गए शब्द और डिजाइन से यह इशारा मिलता है कि फोनए को Motorola Edge 70 Neo के तौर पर एंट्री मिल सकती है। अगर इसके लॉन्च डेट को देखा जाए तो Flipkart माइक्रोसाइट के URL में 'nov26' लिखा नजर आ रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी 26 नवंबर को नया फोन लॉन्च कर सकती है। हालांकि, Motorola ने अभी इस डेट का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है।
Flipkart टीजर में क्या है खास?
Motorola ने अपने नए फोन को लेकर सोशल मीडिया और Flipkart पर टीजर जारी किया है। कंपनी ने इसमें अंग्रेजी में 'Your feed is about to enter a new neo era' का इस्तेमाल किया है, जहां 'new' को काटकर 'neo' लिखा गया है। यही छोटा-सा बदलाव Edge 70 Neo की तरफ इशारा करता है। फोन की इमेज में गहरे हरे रंग का बैक पैनल नजर आ रहा है। इसके अलावा बैक पर एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल है, जिसके किनारे गोल हैं। फ्रन्ट पर फ्लैट डिस्प्ले और बीच में पंच-होल सेल्फी कैमरा नजर आता है।
कैमरा मॉड्यूल पर लिखी जानकारी भी ध्यान खींचती है। इसमें 50MP Sony LYTIA सेंसर, OIS और Ultra HDR सपोर्ट का जिक्र मिलता है। यानी कंपनी ने नाम और पूरी स्पेसिफिकेशन शीट बताए बिना कैमरे की कुछ खूबियां जरूर सामने रख दी हैं।
7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले मिलेगी?
अब बात उन फीचर्स की, जिनके कारण Motorola Edge 70 Neo लॉन्च से पहले चर्चा में है। कुछ पिछली लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i मिलने की उम्मीद है।
फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। Geekbench लिस्टिंग में भी इसी चिपसेट के संकेत मिले हैं। इसके साथ 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की चर्चा है। फोन Android 16 के साथ आ सकता है।
इसकी सबसे बड़ी खूबी 7000mAh बैटरी हो सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ 45W चार्जिंग मिलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, केवल बैटरी क्षमता देखकर यह कहना मुश्किल है कि फोन कितने घंटे चलेगा। इसके लिए वास्तविक इस्तेमाल के नतीजों का इंतजार करना होगा।
कैमरे में क्या मिलेगा नया?
Motorola Edge 70 Neo में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 2MP मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की चर्चा है। यहां एक बात गौर करने वाली है। पुराने Motorola Edge 60 Neo में 3x टेलीफोटो कैमरा मिलता था।
भारत में कितनी हो सकती है कीमत?
Motorola Edge 70 Neo की कीमत अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, रिपोर्ट्स में इसे Edge 70 Fusion से नीचे रखने की संभावना जताई गई है। Edge 70 Fusion की शुरुआती कीमत 30,999 रुपये है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी और 68W चार्जिंग मिलती है। ऐसे में हो सकता है कि इन्हीं स्पेक्स के आधार पर नए फोन का प्राइस भी इसी कीमत के आसपास हो?
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile