Digit.in

Census 2027: ऑनलाइन शुरू हुई जनगणना, अब घर बैठे मोबाइल से भरें फॉर्म, देखें स्टेप बाय स्टेप तरीका

Highlights

Census 2027 उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में शुरू हो चुकी है।

लोग सरकारी पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार की जानकारी खुद से भर सकते हैं।

ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के बाद प्राप्त हुई SE ID का क्या करें?

Census 2027: ऑनलाइन शुरू हुई जनगणना, अब घर बैठे मोबाइल से भरें फॉर्म, देखें स्टेप बाय स्टेप तरीका

साल 2027 के Census के लिए अब सिर्फ घर पर सरकारी कर्मचारी के आने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने Census 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना यानी Self-Enumeration की सुविधा शुरू कर दी है। इसकी मदद से लोग अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से परिवार की जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा अभी पूरे देश में एक साथ शुरू नहीं हुई है। पहले चरण में इसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 16 नवंबर 2026 से शुरू कर दिया गया है। इन क्षेत्रों के लोगों को 30 नवंबर तक अपना फॉर्म भरने का मौका मिलने वाला है। आइए अब जानते हैं कि आप कैसे ऑनलाइन घर बैठे अपने और अपने परिवार के लोगों के नाम दर्ज कर सकते हैं।

Census 2027 का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

अगर आप उन क्षेत्रों में रहते हैं जहां ऑनलाइन स्व-गणना शुरू हो चुकी है, तो सरकारी पोर्टल के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। आइए इसके लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड को देखते हैं।

  1. सबसे पहले Census 2027 की आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर जाएं।
  2. पोर्टल पर उपलब्ध Self-Enumeration ऑप्शन पर चुनाव करें।
  3. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करके आगे बढ़ें।
  4. अपने परिवार और घर से जुड़ी मांगी सभी जानकारी को भी यहाँ दर्ज करें।
  5. इसके बाद फॉर्म में भरे गए सभी जवाबों को भली भांति चेक करें।
  6. सभी जानकारियां सही होने पर फॉर्म सबमिट किया जा सकता है।
  7. इसके बाद मिलने वाली यूनिक SE ID को सुरक्षित अपने पास ही रख लें।

जब जनगणना कर्मचारी आपके घर आएगा, तो आप उसे यह SE ID बता सकते हैं। इससे आपकी ऑनलाइन दर्ज की गई जानकारी को जनगणना प्रक्रिया से जोड़ा जा सकेगा।

ऑनलाइन जनगणना में कितने सवाल पूछे जाएंगे?

सरकार के अनुसार, Census 2027 के दूसरे चरण में लोगों को कुल 40 निर्धारित सवालों के जवाब देने होंगे। इनमें परिवार के सदस्यों और उनकी व्यक्तिगत जानकारी से जुड़े सवाल शामिल हैं। पोर्टल 16 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे लोग अपनी सुविधानुसार भाषा चुन सकते हैं।

यह सुविधा ऑप्शनल है। यानी अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाता, तो भी उसकी जनगणना होगी। इसके लिए सरकारी गणनाकर्मी घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करेंगे।

बाकी राज्यों में कब शुरू होगी ऑनलाइन जनगणना?

उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर जनगणना 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगी। इसके बाद 5 से 9 जनवरी तक पुनरीक्षण का काम होगा। वहीं, बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ऑनलाइन स्व-गणना 10 से 24 जनवरी 2027 तक उपलब्ध होगी। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी।

क्या ऑनलाइन दी गई जानकारी सुरक्षित रहेगी?

सरकार का कहना है कि जनगणना में इकट्ठा की गई जानकारी Census Act, 1948 के तहत गोपनीय रखी जाएगी। इसका इस्तेमाल सांख्यिकीय उद्देश्यों और विकास योजनाओं के लिए किया जाएगा। एक जरूरी बात यह भी है कि ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद गणनाकर्मी आपके घर आएंगे। इसलिए SE ID मिलने का मतलब यह नहीं है कि घर-घर होने वाली सत्यापन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अगर आप ऑनलाइन जनगणना में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो केवल सरकारी वेबसाइट का इस्तेमाल करें। किसी अनजान लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने से बचें।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles