पहले Microsoft, फिर बैंकिंग सिस्टम में गड़बड़ी, अब 178 बड़ी वेबसाइटों पर साइबर हमला! अमेरिका में आखिर चल क्या रहा है?
अमेरिका में JPMorgan Chase के तकनीकी बग के कारण बैंकिंग ट्रांजैक्शन प्रभावित हुई है।
कई बड़े बैंकों के ग्राहकों ने ऑनलाइन सेवाओं में दिक्कत की जानकारी ऑनलाइन देना शुरू कर दिया है।
Microsoft 365 की सेवाओं और अमेरिकी एयर ट्रैफिक सिस्टम में पिछले कुछ दिनों में बड़ी समस्या आ चुकी है।

इस समय जो चल रहा है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि इंटरनेट जगह कहीं खतरे में तो नहीं आ चुका है? असल में, अभी हाल ही में Microsoft के साथ जो हुआ, उसके बारे में सभी जानते हैं। इसके बाद एयरपोर्ट और उड़ानों को लेकर जो कुछ हुआ उससे भी दुनिया अवगत है। इन घटनाओं को देखकर लगता है कि पिछले कुछ दिनों में अमेरिका में कुछ हुआ है, वह कहीं न कहीं सही नहीं है। नई नई समस्या इंटरनेट पर खड़ी हो रही हैं। अब सामने आ रहा है कि बड़े बैंकों के ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में दिक्कतें आ रही हैं।
इसके अलावा कुछ साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं ने खुलासा किया है कि दुनियाभर के 178 संगठनों से जुड़ी वेबसाइटों के जरिए खतरनाक कोड यूजर्स तक पहुंचाये गए हैं। इनमें Zoom, Salesforce, HSBC, IKEA और CNN जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। हैकर्स का मकसद क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुराना, क्रिप्टो ट्रांजैक्शन में हेरफेर करना और कुछ iPhone यूजर्स को निशाना बनाना था। इन घटनाओं के एक के बाद एक सामने आने से सवाल उठने लगे हैं कि आखिर अमेरिका के डिजिटल सिस्टम में क्या चल रहा है? क्या ये सिर्फ संयोग हैं या फिर इनके पीछे कोई बड़ी तकनीकी समस्या है?
कई बड़े बैंकों के ग्राहकों को झेलनी पड़ रही है दिक्कत
16 नवंबर को अमेरिका में JPMorgan Chase, Bank of America, Wells Fargo, US Bank और कुछ दूसरे बैंकों के ग्राहकों ने ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं की शिकायत करना शुरू कर दिया है। कई लोगों को अकाउंट एक्सेस करने और ट्रांजैक्शन पूरा करने में परेशानी हो रही है। आउटेज ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector पर हजारों शिकायतें भी दर्ज हो रही हैं। डिजिटल पेमेंट सर्विस Zelle के यूजर्स ने भी पेमेंट में देरी की जानकारी दी ही।
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकों के पूरे सिस्टम ठप हो गए थे। कई बैंक अपनी सेवाएं अभी भी नॉर्मल तरीके से चलने की बात कह रहे थे, लेकिन Chase से जुड़े ट्रांजैक्शन में देरी का असर दूसरे संस्थानों के ग्राहकों को हो रहा है।
BREAKING: A cyberattack hit 178 major organizations, including Zoom, CNN, BBC, Fox News, HSBC, Ledger, Equifax, Salesforce, IKEA and Air France-KLM, by loading malware on the Optimizely Web platform, exposing visitors to scripts built to steal payment data and exploit iOS devices, per security firm Report URI. Banking and finance was the hardest-hit sector, with 32 organizations affected, including the UK's HSBC across multiple markets such as the US, Hong Kong, Mexico, Singapore, Australia and the UAE.
— The Hormuz Letter (@HormuzLetter) November 17, 2026
आखिर किस बग ने बिगाड़ा बैंकिंग का काम?
JPMorgan Chase ने इस समस्या की वजह अपने इंटर्नल हार्डवेयर सिस्टम से जुड़ा एक सॉफ्टवेयर बग बताया है। कंपनी के अनुसार, इसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ ट्रांजैक्शन पूरा होने में सामान्य से ज्यादा समय लग रहा था। हालांकि, ग्राहकों के अकाउंट और उनमें मौजूद पैसों तक पहुंच बनी हुई थी।
यहां एक बात समझने वाली है। बैंकिंग सिस्टम में अलग-अलग संस्थान आपस में जुड़े होते हैं। जब एक बैंक से दूसरे बैंक में पेमेंट जाता है, तो कई सिस्टम मिलकर उस ट्रांजैक्शन को पूरा करते हैं। यही वजह है कि एक बड़े बैंक में तकनीकी परेशानी आने पर उसका असर दूसरे बैंक के ग्राहकों पर भी दिखाई देता है। Zelle ने भी स्पष्ट किया कि उसका अपना नेटवर्क काम कर रहा था, लेकिन Chase से जुड़े पेमेंट में देरी नोट की गई है।
178 वेबसाइटों पर हैकर्स ने क्या किया?
अब आते हैं उस साइबर हमले पर, जिसने बड़ी कंपनियों की वेबसाइटों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर Scott Helme की रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स ने Optimizely नाम के वेब एक्सपेरिमेंटेशन प्लेटफॉर्म का फायदा उठाया। कंपनियां इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपनी वेबसाइटों पर अलग-अलग फीचर्स और डिजाइन टेस्ट करने के लिए करती हैं।
साइबर फ्रॉडस्टर ने इसी प्लेटफॉर्म से भेजे जाने वाले JavaScript कोड में छेड़छाड़ की। इसका नतीजा यह हुआ कि जब कोई यूजर प्रभावित वेबसाइट ओपन करता था, तो उसके ब्राउजर में खतरनाक कोड भी लोड हो सकता था। रिसर्चर्स ने 1,611 कोड स्निपेट्स की टेस्टिंग की है, जिनमें 188 संक्रमित मिले। ये 178 अलग-अलग संगठनों से जुड़े थे।
Microsoft और एयरलाइंस में भी आ चुकी है परेशानी
बैंकिंग सिस्टम में आई गड़बड़ी अकेली घटना नहीं है। इससे पहले 12 नवंबर को Microsoft 365 की बहुत सी सेवाएं प्रभावित हुई थीं। Outlook, Teams और Copilot जैसे प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ कंपनियों और एयरलाइंस के ईमेल आधारित कामकाज पर भी असर पड़ा।
Major websites were found serving malware today after a 3rd party tool was hacked. The malware affects devices running iOS 13 through 18, according to Report URI. Sites include CNN, Fox News, the BBC, IKEA, Zoom and Peacock. https://t.co/4udtrjH5bw
— BNO News (@BNONews) November 17, 2026
इसके अगले दिन यानी 13 नवंबर को अमेरिकी Federal Aviation Administration यानी FAA के एयर ट्रैफिक सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण देशभर में उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। शुरुआती जांच में संचार और नेटवर्क से जुड़ी समस्या सामने आई। 16 नवंबर को United Airlines की उड़ानों पर भी अलग तकनीकी गड़बड़ी का असर पड़ा। यानी कुछ ही दिनों में ईमेल, एयर ट्रैफिक और बैंकिंग जैसे महत्वपूर्ण सिस्टम तकनीकी समस्याओं का सामना कर चुके हैं।
क्या अमेरिका पर कोई बड़ा साइबर अटैक हुआ है?
इस तरह की लगातार घटनाओं को देखकर साइबर अटैक का शक होना स्वाभाविक है। लेकिन अब तक सामने आई आधिकारिक जानकारी ऐसी किसी एक बड़ी साइबर साजिश की पुष्टि नहीं करती है। Microsoft ने अपने आउटेज को तकनीकी बदलाव से जुड़ी समस्या बताया था। FAA की गड़बड़ी भी नेटवर्क और उपकरणों से संबंधित थी। वहीं, JPMorgan Chase ने बैंकिंग आउटेज को एक अलग सॉफ्टवेयर बग बताया है। अभी तक इन तीनों घटनाओं को आपस में जोड़ने वाला कोई प्रमाण नहीं मिला है।
डिजिटल दुनिया के लिए क्या ये कोई बड़ा संकेत है?
इन घटनाओं ने एक बार फिर उस चुनौती को सामने ला दिया है, जिससे आज की डिजिटल दुनिया जूझ रही है। बैंकिंग हो, हवाई यात्रा हो या ऑफिस का काम, लगभग हर जरूरी सेवा अब सॉफ्टवेयर और नेटवर्क पर निर्भर है। ऐसे में एक तकनीकी खराबी केवल एक ऐप या वेबसाइट तक सीमित नहीं रहती। उसका असर दूसरे सिस्टम और हजारों लोगों पर सीधे तौर पर पड़ता है।
फिलहाल अमेरिका में हुई इन घटनाओं को एक ही बड़ी तकनीकी विफलता कहना सही नहीं होगा। लेकिन इतना जरूर है कि इन्होंने डिजिटल सेवाओं के लिए मजबूत बैकअप सिस्टम, बेहतर निगरानी और तेजी से रिकवरी की जरूरत को फिर सामने लाकर जरूर खड़ा किया है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile