Digit.in

क्या इसी साल आएगा Panchayat Season 5.. ये शर्त पूरी करने पर मिलेगी रिलीज डेट, देखें क्या है 'बनराकस' से जुड़ा ये टास्क

Highlights

Prime Video ने 15 नवंबर को पोस्ट शेयर कर बताया कि Panchayat Season 5 इस साल रिलीज नहीं होगा।

अगले ही दिन क्रांति देवी और बनराकस ने नया वीडियो जारी कर रिलीज डेट को लेकर एक अनोखा टास्क दिया है।

दर्शकों को Panchayatdate.com पर जाकर बनराकस को लेकर एक टास्क करने के लिए कहा जा रहा है।

क्या इसी साल आएगा Panchayat Season 5.. ये शर्त पूरी करने पर मिलेगी रिलीज डेट, देखें क्या है 'बनराकस' से जुड़ा ये टास्क

फुलेरा में प्रधान की कुर्सी क्या बदली, ऐसा लग रहा है कि पूरा खेल ही बदल गया है। ऐसा भी कह सकते हैं कि Panchayat Season 5 की रिलीज डेट पर भी बनराकस का ही कब्जा हो गया है। जी हां, Prime Video की जानी मानी वेब सीरीज Panchayat के पांचवें सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के सामने मेकर्स ने ऐसा खेल शुरू किया है, जिसने सभी को उलझाकर रख दिया है। पहले खबर दी गई कि इस साल नया सीजन नहीं आएगा और अब रिलीज डेट बताने के लिए बनराकस को एक करोड़ हार पहनाने की अनोखी शर्त रख दी गई है। हैरानी की बात यह है कि दोनों अपडेट महज एक दिन के अंतर पर आए हैं। पहले पोस्ट ने फैंस को निराश किया, तो दूसरे ने नई उम्मीद जगा दी है। अब सवाल यह है कि क्या Panchayat 5 की रिलीज डेट वाकई बनराकस की शर्त पूरी होने पर सामने आएगी या Prime Video दर्शकों के साथ कोई बड़ा प्रमोशनल खेल खेल रहा है?

पंचायत सीजन 5 इस साल नहीं आएगा?

15 नवंबर को Prime Video ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें साफ मैसेज दिया गया कि Panchayat Season 5 साल 2026 में रिलीज नहीं होगा। इस पोस्ट में भूषण शर्मा उर्फ बनराकस की तस्वीर दिखाई गई, जिसका किरदार दुर्गेश कुमार निभाते हैं। पोस्ट के साथ मेकर्स ने मजेदार अंदाज में यह भी बताया कि पंचायत का अगला सीजन फिलहाल कैद है।


इस अपडेट के बाद फैंस के बीच सवाल उठने लगे कि आखिर नए पंचायत सीजन के लिए कितना और इंतजार करना पड़ेगा? असल में, शुरू से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पंचायत सीजन 5 2026 में आ सकता है।

पंचायत सीजन 5 की रिलीज जानने के लिए पूरा करें ये टास्क!

एक पोस्ट में पंचायत सीजन 5 को इस साल न आने की खबर देने के अगले ही दिन बनराकस और क्रांति देवी ने इसे पलट दिया। 16 नवंबर को Prime Video ने एक और वीडियो शेयर किया गया। इस बार बनराकस के साथ उनकी पत्नी और फुलेरा की नई प्रधान क्रांति देवी भी सामने आईं। क्रांति देवी का किरदार निभाने वाली सुनीता राजवर ने वीडियो में सम्मान की बात उठाते हुए फैंस के सामने एक अनोखी शर्त रखी। इसके अनुसार, Panchayat Season 5 की रिलीज डेट जानने के लिए दर्शकों को बनराकस को एक करोड़ गेंदे के फूलों के हार पहनाने होंगे।


इसके लिए Prime Video ने Panchayatdate.com नाम की वेबसाइट का भी सहारा लिया है। यहां दर्शक डिजिटल तरीके से कैंपेन में हिस्सा लेकर बनराकस को हार पहना सकते हैं। यानी इस बार रिलीज डेट का ऐलान करने के लिए मेकर्स ने सीधे दर्शकों को ही खेल में शामिल कर लिया है। अब देखना है कि Panchayat Season 5 की रिलीज डेट आखिर क्या होती है।

क्या 2026 में ही रिलीज होगी Panchayat?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है। एक तरफ Prime Video ने कहा है कि Panchayat 5 इस साल नहीं आएगा, जबकि दूसरी तरफ नए वीडियो से रिलीज डेट के जल्द सामने आने की उम्मीद बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दिसंबर 2026 की संभावित तारीखों की भी चर्चा है, लेकिन अभी तक Prime Video ने पंचायत सीजन 5 की आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है।

फुलेरा में अब आगे क्या होने वाला है?

Panchayat के चौथे सीजन में फुलेरा की राजनीति पूरी तरह बदल गई थी। मंजू देवी को चुनाव में हार मिली और क्रांति देवी नई प्रधान बन गईं। जाहिर है, इससे बनराकस का दबदबा भी बढ़ गया है। पांचवें सीजन में इसी बदले हुए माहौल के बीच सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जितेंद्र कुमार का किरदार एक तरफ MBA के अपने सपने को आगे बढ़ाना चाहता है, तो दूसरी तरफ फुलेरा में कुछ अधूरे मामले भी उसका इंतजार कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रधान की कुर्सी हाथ से जाने के बाद पुराने प्रधान परिवार की कहानी क्या मोड़ लेती है और बनराकस अपनी नई ताकत का इस्तेमाल कैसे करता है।

फिलहाल Panchayat के चारों सीजन Amazon Prime Video पर मौजूद हैं। पांचवें सीजन की रिलीज डेट अभी रहस्य बनी हुई है। लेकिन जिस अंदाज में बनराकस और क्रांति देवी ने फैंस को अपने खेल में शामिल किया है, उससे इतना तो साफ है कि फुलेरा की राजनीति का मजा अब स्क्रीन से बाहर भी पहुंच गया है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile