Vivo Y32 VS Nothing Phone 3a Lite vs POCO M8 Power: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

नया स्मार्टफोन खरीदने जाएं तो आजकल एक ही बजट में इतने ऑप्शन मिल जाते हैं कि यह फैसला करना बेहद ही मुश्किल हो जाता है कि आखिर किस फोन को खरीदा जाए। किसी फोन में बड़ी बैटरी मिल रही है, तो कोई बेहतर कैमरा और डिस्प्ले के साथ आता है। ऐसे में Vivo Y32, Nothing Phone 3a Lite और Poco M8 Power जैसे स्मार्टफोन्स भी एक जैसे बजट में अलग अलग खूबियों से लैस हैं। अब इन तीनों में से किस फोन को खरीदा जाए यह भी एक मुश्किल काम है। लेकिन हमने आपके इस फोन को आसान कर दिया है। असल में, यहाँ आप इन तीनों ही फोन्स की तुलना देखने वाले हैं, जिसके बाद आपको यह तय करने में मदद मिलने वाली है कि आखिर आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट होने वाला है। Vivo Y32 की सबसे बड़ी ताकत इसकी 8000mAh बैटरी और मजबूत बिल्ड है। Nothing Phone 3a Lite कैमरा और डिस्प्ले को देखते हुए ज्यादा बेहतर बन जाता है, जबकि Poco M8 Power बड़ी बैटरी के साथ AMOLED स्क्रीन से लैस है। ऐसे में सवाल यही है कि अगर आपका बजट लगभग लगभग 25,000 रुपये के आसपास का है तो कौन-सा फोन ज्यादा समझदारी भरा ऑप्शन इस समय आपके लिए हो सकता है, यहाँ आपको इन तीनों ही फोन्स के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिलने वाली है।
डिजाइन और डिस्प्ले
सबसे पहले स्क्रीन की बात कर लेते हैं, क्योंकि फोन खरीदने के बाद सबसे ज्यादा वक्त इसी के साथ गुजरता है। Vivo Y32 में 6.87 इंच की बड़ी LCD स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। हालांकि, इसका रेजोल्यूशन सिर्फ HD यानी 1592×720 पिक्सल है। वहीं, Nothing Phone 3a Lite में 6.77 इंच का Full HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग दी गई है।
Poco M8 Power भी इन दोनों से पीछे नहीं है। इसमें 6.83 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। ऊपर से Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और Wet Touch 2.0 जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
परफॉर्मेंस में कैसे हैं तीनों फोन्स?
Vivo Y32 में 6nm वाला Unisoc T7300 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज दी गई है। फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है। Nothing Phone 3a Lite में MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर मौजूद है और इसमें 8GB RAM मिलती है। यह Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर चलता है। कंपनी ने तीन बड़े Android अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी मेंटेनेंस रिलीज देने की बात कही है।
दूसरी तरफ Poco M8 Power में 4nm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक RAM, 128GB UFS 2.2 स्टोरेज और Android 16 आधारित HyperOS 3 मिलता है। Poco ने चार Android अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
कैमरा के मामले में तीनों फोन्स की तुलना
अगर फोन खरीदने की सबसे बड़ी वजह फोटोग्राफी है, तो तीनों के कैमरा सेटअप पर ध्यान देना चाहिए। Vivo Y32 में 50MP प्राइमरी और 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं, Nothing Phone 3a Lite यहां ज्यादा ऑप्शन देता है। इसमें OIS और EIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और एक एक्स्ट्रा सेन्सर भी मिलता है। फोन के फ्रन्ट पर एक 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है। यह फोन 4K में 30fps वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है। Poco M8 Power में 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ एक सेकेंडरी AI कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी किस फोन में सबसे बड़ी है?
अब आते हैं उस फीचर पर, जिसके लिए कई यूजर्स कैमरा और डिजाइन से भी समझौता कर लेते हैं। Vivo Y32 में 8000mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ 44W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन से 36 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 14 घंटे तक Google Maps नेविगेशन किया जा सकता है।
Poco M8 Power में भी 8000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। हालांकि, यहां 45W चार्जिंग के साथ 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है। यानी जरूरत पड़ने पर यह दूसरे संगत डिवाइस को चार्ज करने के काम भी आ सकता है। Nothing Phone 3a Lite में 5000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग मिलती है। इसमें 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी है।
कीमत किस फोन की कितनी है?
भारत में Nothing Phone 3a Lite की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसका 256GB वेरिएंट 26,999 रुपये में आता है। Poco M8 Power की शुरुआत 22,999 रुपये से होती है। इस कीमत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जबकि 8GB RAM वाला मॉडल 25,999 रुपये का है।
Vivo Y32 फिलहाल बांग्लादेश में लॉन्च हुआ है। वहां इसके 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत BDT 30,999 और 6GB+128GB वेरिएंट की BDT 34,999 है। भारतीय करेंसी में ये कीमतें लगभग 24,300 रुपये और 27,000 रुपये के आसपास बैठती हैं। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत की पुष्टि नहीं हुई है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile