Samsung Galaxy A18 4G vs Vivo T5 Lite: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना
Samsung Galaxy A18 4G में 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है।
सैमसंग के इस फोन में एक 50MP ट्रिपल कैमरा और छह साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट का वादा मिलता है।
Vivo T5 Lite 5G में 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

स्मार्टफोन खरीदते वक्त सबसे मुश्किल फैसला तब होता है, जब एक फोन में शानदार स्क्रीन मिल रही हो और दूसरा बड़ी बैटरी के साथ आ रहा हो। Samsung Galaxy A18 4G और Vivo T5 Lite 5G के बीच भी कुछ ऐसी ही कहानी है। Samsung ने अपने नए फोन में AMOLED डिस्प्ले, तीन रियर कैमरे और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर ध्यान दिया है। दूसरी तरफ Vivo का फोन उन लोगों को आकर्षित करता है, जिन्हें बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं चाहिए और 5G कनेक्टिविटी भी जरूरी है। Samsung Galaxy A18 4G को सिंगापुर में लॉन्च किया गया है, जबकि Vivo T5 Lite 44W 5G भारतीय बाजार में पहले से मौजूद है। कीमत की बात करें तो दोनों को एक-दूसरे के करीब रखा जा सकता है, लेकिन फीचर्स में काफी अंतर है। ऐसे में देखते हैं कि कौन-सा फोन किस जरूरत पर ज्यादा खरा उतरता है।
डिजाइन और डिस्प्ले
सबसे पहले Samsung Galaxy A18 4G की बात करते हैं। फोन में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन और IP64 रेटिंग भी मिलती है। फोन Light Blue, Black और Silver कलर में आता है।
Vivo T5 Lite में थोड़ी बड़ी 6.74 इंच की LCD स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। हालांकि, यहां 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस मिलती है। डिजाइन को देखा जाए तो यह Wave Blue और Twilight Shadow कलर में आता है। फोन को IP65 रेटिंग और ड्रॉप-रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Samsung Galaxy A18 4G में MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसके साथ 4GB LPDDR5 RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है। Samsung ने छह बड़े OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी इस फोन को लेकर किया है। इसमें Circle to Search, Gemini और Samsung Knox Vault जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
वहीं, Vivo T5 Lite में 6nm MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 के साथ आता है। इसमें AI Captions, AI Screen Translate और AI DocMaster जैसे टूल्स भी मौजूद हैं।
कैमरा की तुलना
कैमरे को देखा जाए तो Samsung Galaxy A18 4G में 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रन्ट पर एक 13MP सेल्फी कैमरा मिलता है। Vivo T5 Lite में 50MP Sony प्राइमरी कैमरे के साथ 0.08MP सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग की तुलना
Samsung Galaxy A18 4G में 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग मिलती है। वहीं, Vivo T5 Lite में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट करती है।
प्राइस इन इंडिया की तुलना
Samsung Galaxy A18 4G को सिंगापुर में 328 सिंगापुर डॉलर में लॉन्च किया गया है। भारतीय रुपयों में इसकी कीमत करीब 24,000 रुपये बैठती है। इस कीमत में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्चिंग और आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं हुई है।
दूसरी ओर, Vivo T5 Lite 5G भारत में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। इसके 6GB+128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये थी, इस समय हो सकता है कि यह फोन कुछ महंगे में आपको मिले।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile