Airtel यूजर्स की हो गई मौज! 30,000 रुपये से ज्यादा के रिवॉर्ड्स, iPhone से लेकर मूवी टिकट तक के बेमिसाल फायदे
Airtel Insider से एलीजिबल यूजर्स को 30,000 रुपये से ज्यादा के रिवॉर्ड्स और ऑफर्स का लाभ दिया जा रहा है।
Croma पर चुनिंदा iPhone मॉडल खरीदने पर 23,000 रुपये तक की बचत भी हो सकती है।
Airtel अपने ग्राहकों को 12 महीने का Super Duolingo सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है।

अगर आप Airtel का SIM या ब्रॉडबैंड कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं, तो अब उससे सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट का ही फायदा नहीं मिलने वाला है, आपके लिए कंपनी का कुछ और ही प्लान है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा रिवॉर्ड प्लेटफॉर्म लेकर आई है, जहां शॉपिंग से लेकर फिल्म देखने और ऑनलाइन लर्निंग तक पर कई ऑफर्स मिल दिए जाने वाले हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन सभी ऑफर्स की कुल वैल्यू 30,000 रुपये से ज्यादा है। इस प्लेटफॉर्म का नाम Airtel Insider है। इसके माध्यम से Airtel यूजर्स को Croma, Duolingo, Pocket FM, Cinépolis और Apollo 24|7 जैसे ब्रांड्स के खास फायदे दिए जा रहे हैं। हालांकि, यह कोई कैशबैक स्कीम नहीं है, जिसमें सभी ग्राहकों के अकाउंट में सीधे 30,000 रुपये आ जाएंगे। असल फायदा इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कौन-सा ऑफर इस्तेमाल करते हैं और उसके लिए एलीजिबल हैं या नहीं! आइए इस प्लेटफॉर्म और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone खरीदने वालों को हो सकती है 23,000 रुपये तक की बचत!
अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो Airtel Insider का Croma ऑफर आपके बड़े काम का हो सकता है। इसके जरिए अगर आप iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 सीरीज के कुछ चुनिंदा मॉडल खरीदते हैं तो आपको लगभग लगभग 23,000 रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। हालांकि, हर iPhone पर इतनी छूट नहीं मिलने वाली है, यह आपको जहन में रखना होगा। बचत की रकम मॉडल और ऑफर की शर्तों के अनुसार अलग हो सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले पूरी डील एक बार देख लेने में आपको ज्यादा फायदा होने वाला है।
Duolingo, Pocket FM और मूवी टिकट पर भी ऑफर्स की बरसात
Airtel Insider में सिर्फ शॉपिंग ही नहीं, बल्कि पढ़ाई और एंटरटेनमेंट से जुड़े फायदे भी ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। नई भाषा सीखने के शौकीनों के लिए 12 महीने का Super Duolingo सब्सक्रिप्शन इस ऑफर के तहत आपको दिया जा रहा है, इसकी कीमत को अगर देखा जाए तो यह लगभग लगभग 3,120 रुपये के आसपास है। वहीं, ऑडियो स्टोरीज और दूसरे कंटेंट सुनने वालों को तीन महीने का Pocket FM Premium सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
फिल्म देखने वालों के लिए Cinépolis का भी ऑफर है। इसके तहत दो मूवी टिकट खरीदने पर एक फ्री में मिलने वाला है। इसके अलावा, 1,500 रुपये या उससे ज्यादा के फूड एंड बेवरेज ऑर्डर पर 300 रुपये की छूट भी भी आपको मिल रही है। हालांकि, यह फूड एंड बेवरेज ऑफर सिर्फ Airtel पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है।
हेल्थ और वेलनेस से जुड़े फायदे चाहने वालों को Apollo 24|7 की छह महीने की Apollo Circle सदस्यता का ऑफर भी दिया जा रहा है।
Airtel के ये ऑफर्स कैसे क्लेम करें?
इन रिवॉर्ड्स का फायदा उठाने के लिए आपको किसी नई वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। एलीजिबल यूजर्स अपने फोन में Airtel ऐप खोलकर Insider सेक्शन में जा सकते हैं। यहां उपलब्ध ऑफर्स आपको नजर आ जाने वाले हैं। अपनी जरूरत के अनुसार, आप यहाँ से ही ऑफर चुन सकते हैं, इसके अलावा रिडीम भी कर सकते हैं।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile