Digit.in

OPPO का बड़ा धमाका! 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाले Reno 17 series के फोन किए लॉन्च, क्या होगा इंडिया प्राइस

Highlights

OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro चीन में लॉन्च हो गए हैं।

दोनों Oppo Phones में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Reno 17 में 8000mAh बैटरी और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मौजूद है।

OPPO का बड़ा धमाका! 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाले Reno 17 series के फोन किए लॉन्च, क्या होगा इंडिया प्राइस

जैसे जैसे तकनीकी उन्नत हो रही है, वैसे वैसे फोन्स के स्पेक्स भी बदल रहे हैं, हमने पिछले कुछ समय में देखा है कि स्मार्टफोन्स की बैटरी में काफी इजाफा हुआ है। हालांकि, जिस भी फोन में बड़ी बैटरी होती है, वह इस समय महंगा तो है ही उसका डिजाइन भी काफी भारी लगता है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि Oppo ने इस ट्रेंड को कहीं न कहीं बदल दिया है। Oppo ने चीन के बाजार में अपनी बड़ी बैटरी वाली Reno 17 सीरीज के फोन्स को लॉन्च कर दिया है, इसमें स्टैन्डर्ड Oppo Reno 17 और Oppo Reno 17 Pro शामिल हैं। इनमें 8000mAh तक की बैटरी, 200MP कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा जैसे दमदार फीचर मिलते हैं। कंपनी ने दोनों फोन्स के डिजाइन में भी कुछ नया किया है। खासकर Adventure Cat एडिशन, जिसके बैक पैनल पर बिल्ली की आकृति वाला डिजाइन दिया गया है। यह खास रोशनी में चमकता है। यानी OPPO ने इस बार कैमरे और बैटरी के साथ फोन के लुक पर भी काफी ध्यान दिया है। आइए अब जानते हैं कि चीन के बाद यह फोन सीरीज इंडिया के बाजार में कब तक लॉन्च हो सकती है और इसका इंडिया प्राइस क्या होने वाला है!

OPPO Reno 17 के स्पेक्स और फीचर

Reno 17 की बात करें तो इसमें 6.56 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर के लिए Android 17 आधारित ColorOS 17 मौजूद है।

कैमरे की बात करें तो इस फोन में OIS वाला 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। टेलीफोटो लेंस 3.5x ऑप्टिकल जूम और 120x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 50MP ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। हालांकि, इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका कैमरा तो है ही इसके अलावा इसकी बड़ी खूबी इसकी बड़ी यानि 8000mAh की बैटरी भी है। यह 80W SuperVOOC सपोर्ट से लैस है।

Reno 17 Pro के स्पेक्स और फीचर

अब अगर प्रो मॉडल को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह स्टैन्डर्ड से स्पेक्स आदि के मामले में कुछ अलग है। Reno 17 Pro में 6.32 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलता है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8550 Super प्रोसेसर इसमें मिल जाता है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

कैमरे को देखा जाए तो इस फोन में एक OIS सपोर्ट से लैस 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रन्ट पर कंपनी ने एक 50MP के सेल्फ़ी कैमरा को जगह दी है। हालांकि, छोटी बॉडी की वजह से बैटरी क्षमता सामान्य मॉडल से कम है। इसमें 7250mAh बैटरी मिलती है, जो 80W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

दोनों फोन की कीमत क्या है?

OPPO Reno 17 की चीन में शुरुआती कीमत 3599 युआन रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 51,000 रुपये के आसपास बैठती है। वहीं, Reno 17 Pro की शुरुआती कीमत 4199 युआन यानी करीब 59,000 रुपये के आसपास है। अभी के लिए फोन के इंडिया प्राइस और इंडिया लॉन्च को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि आने वाले कुछ ही दिनों में इस फोन सीरीज को इंडिया के बाजार में भी लॉन्च कर दिया जाए।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile