Digit.in

ये कंपनी ले आई देश का सबसे सस्ता Postpaid Plan! दे रहा 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS

Highlights

BSNL के 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में हर महीने 25GB डेटा मिलता है।

BSNL का यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी देता है।

प्लान में 75GB तक डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है।

ये कंपनी ले आई देश का सबसे सस्ता Postpaid Plan! दे रहा 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS

मोबाइल पर इंटरनेट और कॉलिंग का खर्च कम करना आसान नहीं होता है, आप कुछ भी कर लो महीने भर के लिए आपको एक ऐसा प्लान लेना ही पड़ता है जिसमें आपको कुछ चीजें बेबात ही लेनी पड़ती है। खासकर तब, जब आप प्रीपेड में बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हों और पोस्टपेड का ऑप्शन आपकी जेब पर भारी पड़ रहा हो। हालांकि, अगर आप महंगे के चक्कर में Postpaid Plans को नहीं खरीद रहे थे, और Prepaid Plans में आपका जरूरत से ज्यादा पैसा हर महीने खर्च हो रहा था तो BSNL अब इसका हल ले आया है। असल में, कंपनी ने देश के सबसे सस्ते Postpaid Plan को मात्र 199 रुपये के प्राइस में पेश कर दिया है। ध्यान रहे कि 199 रुपये इस प्लान के लिए बेस रेंटल है, इसपर आपको अलग से GST भी देना होगा। इस प्लान में कंपनी डेटा, कॉलिंग और SMS तीनों दे रही है। आइए अब बारीकी से जानते हैं कि आखिर यह प्लान कैसे आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

199 रुपये में आखिर क्या-क्या मिलेगा?

BSNL के इस पोस्टपेड प्लान का मंथली रेंटल 199 रुपये है। इसमें ग्राहकों को हर बिलिंग साइकिल के लिए 25GB डेटा मिलता है। इसके साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी यह प्लान दे रहा है। प्लान में रोजाना 100 SMS भी दिए जाते हैं। यानी अगर आपका ज्यादातर काम फोन कॉल, WhatsApp, ऑनलाइन पेमेंट और इंटरनेट ब्राउजिंग से चलता है, तो यह प्लान आपकी जरूरत पूरी कर सकता है।

डेटा बच गया तो अगले महीने कर सकेंगे इस्तेमाल

इस प्लान की एक उपयोगी सुविधा डेटा रोलओवर है। उदाहरण के लिए आपको महीने में 25GB डेटा मिला, लेकिन आपने सिर्फ 15GB इस्तेमाल किया। ऐसे में बचा हुआ 10GB डेटा रोलओवर की शर्तों के अनुसार अगले बिलिंग साइकिल में चला जाने वाला है। ऐसे में, अगले महीने फिर से वही 25GB और आपका 10GB बचा हुआ डेटा आप इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे ही, यह आगे आने वाले महीनों में भी चलता रहने वाला है। BSNL इस प्लान में 75GB तक डेटा रोलओवर की अनुमति दे रहा है। इसका मतलब हर महीने अतिरिक्त 75GB डेटा मुफ्त मिलना नहीं है, बल्कि बची हुई डेटा की संख्या है जिसे आप स्टोर कर सकते हैं और फिर इस्तेमाल में लेते रह सकते हैं।

25GB खत्म हुआ तो बिल कितना बढ़ेगा?

पोस्टपेड लेते समय सबसे ज्यादा ध्यान इसी बात पर देना चाहिए। BSNL के 199 रुपये वाले प्लान में 25GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त चार्ज लगता है। कंपनी की टैरिफ जानकारी के अनुसार, यह चार्ज 1 पैसा प्रति MB है। यानी अगर आप तय लिमिट से 1GB ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो करीब 10.24 रुपये का अतिरिक्त डेटा चार्ज बन सकता है। टैक्स अलग हो सकता है।

इसलिए वीडियो स्ट्रीमिंग, बड़े डाउनलोड या हॉटस्पॉट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो अपना डेटा बैलेंस चेक करते रहना बेहतर होगा।

Jio, Airtel और Vi से कितना सस्ता है BSNL?

कीमत के मामले में BSNL का 199 रुपये वाला प्लान काफी दमदार नजर आता है। Jio का 349 रुपये वाला JioPlus पोस्टपेड प्लान 30GB डेटा देता है। वहीं, Airtel का सामान्य 499 रुपये वाला पोस्टपेड ऑप्शन और Vi का 501 रुपये वाला Vi Max प्लान ज्यादा कीमत वाले सेगमेंट में आते हैं। यानी BSNL का मासिक बेस रेंटल Jio से 150 रुपये, Airtel से 300 रुपये और Vi से 302 रुपये कम है। हालांकि, डेटा लिमिट, नेटवर्क और अतिरिक्त सुविधाओं में अंतर होने के कारण केवल कीमत से पूरी तुलना नहीं की जा सकती।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles