Vivo S2 FE vs Vivo T5 vs Vivo S2: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, स्पेक्स और कीमत की तुलना

Vivo ने पिछले महीने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo S2 FE को भारत में लॉन्च किया था, जो 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी कीमत 40 हजार रुपये के आसपास है, ऐसे में इसका सीधा मुकाबला अगस्त में लॉन्च हुए इसी कंपनी के Vivo S2 और सितंबर में पेश हुए Vivo T5 से होता है। तीनों फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 32MP सेल्फी कैमरा और 44W चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, लेकिन प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत के मामले में काफी अंतर है। आइए Vivo S2 FE, Vivo T5 और Vivo S2 की तुलना करते हैं और जानते हैं तीनों में कौन किससे आगे निकलता है।
Vivo S2 FE vs Vivo T5 vs Vivo S2
डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED Q10+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1260x2800 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, पिक्सल डेंसिटी 449ppi और HBM में अधिकतम 2,000 निट्स ब्राइटनेस है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 225 ग्राम और मोटाई 8.69mm है।
Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी, 300Hz टच सैंपलिंग और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। इसे भी IP68+IP69 रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 199 ग्राम और मोटाई 7.99mm है।
वहीं Vivo S2 में भी 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260x2800 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 449ppi है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, P3 वाइड कलर गैमट और 3,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68+IP69 रेटिंग है। इसका वजन 197 ग्राम से 199 ग्राम तक है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Vivo S2 FE में 6nm MediaTek Dimensity 7300e 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 3,800 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर दिया गया है।
Vivo T5 में तीनों में ज्यादा दमदार MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें MediaTek NPU 850, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी तीन OS अपग्रेड व पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट मिलता है, जिसे 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी है। यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP Sony IMX852 मुख्य कैमरा और 2MP बोकै कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo T5 5G कैमरा सेटअप के मामले में दोनों से अलग है। इसमें 50MP Sony IMX882 मुख्य कैमरा OIS के साथ और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32MP कैमरा मिलता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Vivo S2 में भी 50MP मुख्य रियर कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा मिलता है। मुख्य कैमरा f/1.8 अपर्चर वाला है, जबकि फ्रंट में 32MP f/2.0 सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
Vivo S2 FE की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है। इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। कंपनी के मुताबिक बैटरी एक बार चार्ज करने पर 68 घंटे तक कॉलिंग और 30 घंटे तक TikTok प्लेबैक दे सकती है।
Vivo T5 में 7,050mAh बैटरी मिलती है और यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यानी बैटरी क्षमता के मामले में Vivo S2 FE दोनों से काफी आगे है, जबकि चार्जिंग स्पीड तीनों में समान है। Vivo S2 में भी 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट करती है।
भारत में कीमत
Vivo S2 FE की कीमत 6GB+128GB मॉडल के लिए 38,999 रुपये और 8GB+128GB मॉडल के लिए 42,999 रुपये है।
Vivo T5 की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसके 8GB+128GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये, 8GB+256GB की 44,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है।
वहीं Vivo S2 की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 42,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 8GB+256GB मॉडल 48,999 रुपये में आता है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile