Panchayat Season 5 की रिलीज डेट आई, देखें क्या करेगा 'किंग बनराकस'.. सचिव जी और बिकास की बजेगी बैंड!
Panchayat Season 5 की रिलीज डेट कन्फर्म हो गई है।
सचिव जी और बनराकस की नोंक झोंक अलग लेवल पर होगी।
3 दिसंबर 2026 से Amazon Prime Video पंचायत वेब सीरीज स्ट्रीमिंग के लिए आने वाली है।

फुलेरा की गलियों में एक बार फिर हलचल शुरू होने को है। सचिव जी लौट रहे हैं, प्रधान जी भी नजर आएंगे और बनराकस की राजनीति भी इस बार पहले से ज्यादा दिलचस्प हो रही है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Panchayat Season 5 की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। हालांकि, इस घोषणा के साथ दर्शकों के मन में एक और सवाल उठ रहा है। क्या पांचवें सीजन के बाद पंचायत की कहानी खत्म हो जाने वाली है? या फुलेरा के लोगों से आगे भी मुलाकात होती रहेगी। असल में, पिछले चार सीजन में पंचायत ने गांव की छोटी-छोटी समस्याओं, रिश्तों और राजनीति के जरिए दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, पंचायत के चौथे सीजन के अंत में हुए पंचायती चुनाव ने कहानी को ऐसे मोड़ पर छोड़ दिया था, जहां से कई किरदारों की किस्मत नए सीजन में बदल चुकी है। रिलीज डेट के साथ सामने आया पोस्टर तो कुछ इसी ओर इशारा करता है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि नए सीजन की रिलीज डेट सामने आने से पहले ही इसके डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा सीरीज के भविष्य को लेकर एक अहम जानकारी दे चुके थे। आइए अब जानते हैं कि पंचायत को लेकर अभी तक क्या क्या सामने आ चुका है।
Panchayat Season 5 कब और कहां रिलीज होगा?
पंचायत का पांचवां सीजन 3 दिसंबर 2026 को रिलीज हो रहा है। Prime Video और The Viral Fever की ओर से आधिकारिक तौर पर उसका ऐलान कर दिया गया है। यह सीरीज भारत के साथ दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में Amazon Prime Video पर उपलब्ध होने वालीहै। इसे देखने के लिए दर्शकों को किसी दूसरे OTT प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
thodi takraar thoda pyaar rahega, phulera mein aapka intezaar rahega 🙏🏠 #PanchayatOnPrime, New Season, Dec 3 @PrimeVideoIN @TheViralFever @ArunabhKumar @StephenPoppins @chandan_txt @vijaykoshy @metaltoothpk @Farjigulzar #RaghubirYadav @Neenagupta001 @malikfeb @chandanroy77 @Sanvikka @Durgesh81091370 @SunitaRajwar @ashok_pathak3 #BullooKumar #TVF #TheViralFever
— The Viral Fever (@TheViralFever) November 18, 2026
इस बार रिलीज डेट सामने आने का तरीका भी थोड़ा अलग रहा। पहले बनराकस के जरिए ऐसा संकेत दिया गया था कि पंचायत का अगला सीजन 2026 में नहीं आएगा। इससे दर्शकों के बीच काफी चर्चा शुरू हो गई। लेकिन इसके बाद Prime Video ने नया पोस्टर जारी करके 3 दिसंबर की तारीख को सबके सामने रखा।
क्या Panchayat Season 5 आखिरी सीजन होगा?
यही वह सवाल है जो रिलीज डेट से भी ज्यादा दिलचस्प हो सकता है। पंचायत के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने सितंबर 2026 में दिए एक इंटरव्यू में साफ किया था कि पांचवें सीजन को आखिरी सीजन मानने की बात सही नहीं है। इसका मतलब ही कि पंचायत सीजन 5 के बाद भी नए सीजन आते रहने वाले हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि Panchayat Season 6 की रिलीज डेट या निर्माण की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।
Panchayat Season 5 की कहानी में क्या होने वाला है?
चौथे सीजन के आखिर में फुलेरा की राजनीति पूरी तरह बदल गई थी। पंचायत चुनाव में मंजू देवी को हार का सामना करना पड़ा और क्रांति देवी गांव की नई प्रधान बन गईं। अब पांचवें सीजन में कहानी इसी बदले हुए राजनीतिक माहौल से आगे बढ़ेगी। क्रांति देवी के प्रधान बनने के बाद उनके पति भूषण शर्मा का प्रभाव बढ़ गया है। ऐसे में पूर्व प्रधान परिवार और नई पंचायत के बीच टकराव की संभावना है।
चुनाव हारने के बाद प्रधान जी की जिंदगी कैसी होगी?
अब तक पंचायत में प्रधान जी यानी बृज भूषण दुबे का गांव की राजनीति में खास प्रभाव रहा है। लेकिन चुनाव हारने के बाद उनकी भूमिका बदल चुकी है। डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा के अनुसार, पांचवां सीजन दिखाएगा कि चुनाव हारने के बाद प्रधान जी अपनी जिंदगी कैसे आगे बढ़ाते हैं। इसके साथ दूसरे किरदारों की कहानियां भी आगे बढ़ेंगी।
Panchayat Season 5 Cast: कौन-कौन से कलाकार लौटेंगे?
जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और अशोक पाठक कहानी में फिर से नजर आने वाले हैं।
Panchayat Season 5 में कितने एपिसोड होंगे?
फिलहाल पांचवें सीजन के एपिसोड की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। पिछले सीजन के आधार पर नए सीजन के एपिसोड गिन लेना सही नहीं होगा। इसी तरह नए सीजन के सभी एपिसोड एक साथ रिलीज होंगे या अलग-अलग तारीखों पर, इसकी भी स्पष्ट आधिकारिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile