Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G: डिज़ाइन, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

स्मार्टफोन खरीदते समय अब सिर्फ कैमरा और प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर अपडेट, डिस्प्ले और बैटरी भी अहम हो गए हैं। इसी सेगमेंट में Motorola Edge 70 Max और Samsung Galaxy A57 5G दो अलग-अलग खूबियों के साथ आने वाले फोन हैं। Motorola के फोन में जहां 144Hz रिफ्रेश रेट वाला QHD+ डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और बड़ी बैटरी मिलती है, वहीं Samsung Galaxy A57 5G छह साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है। दोनों फोन की कीमत भी एक-दूसरे के करीब है। ऐसे में आइए जानते हैं कि डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के मामले में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर विकल्प बनता है।
Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G
डिजाइन और डिस्प्ले
Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच का QHD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,440 x 3,168 पिक्सल है। इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 7,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 360Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले 510ppi पिक्सल डेंसिटी, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 1 अरब से ज्यादा कलर्स सपोर्ट करता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 96.8 प्रतिशत है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। इसके अलावा Water Touch फीचर गीली या नम उंगलियों से भी टच रिस्पॉन्स बेहतर बनाने में मदद करता है।
वहीं, Samsung Galaxy A57 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और Samsung की Vision Booster टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। Motorola के मुकाबले इसका डिस्प्ले रिफ्रेश रेट कम है और रेजोल्यूशन भी QHD+ के बजाय Full HD+ है। हालांकि, दोनों फोन में AMOLED पैनल मिलता है।
डिजाइन की बात करें तो Motorola Edge 70 Max का डाइमेंशन 164 x 77 x 8.29mm और वजन करीब 221 ग्राम है। यह Pantone Aqua Gray, Pantone Dark Shadow और Pantone Ice Melt कलर में आता है। Samsung Galaxy A57 5G का डाइमेंशन 161.5 x 76.8 x 6.9mm और वजन 179 ग्राम है। यह Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस लिहाज से Samsung का फोन पतला और हल्का है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के मामले में Motorola Edge 70 Max में Qualcomm का 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें छह एफिशिएंसी कोर 3.3GHz की क्लॉक स्पीड पर और दो परफॉर्मेंस कोर 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए इसमें 5,500 वर्ग मिलीमीटर के हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
दूसरी ओर, Samsung ने Galaxy A57 5G के प्रोसेसर की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इसमें Exynos 1680 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। इसलिए चिपसेट के मामले में Motorola ने ज्यादा स्पष्ट जानकारी दी है, जबकि Samsung के प्रोसेसर को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Edge 70 Max Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी इसमें तीन साल तक OS अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। वहीं, Samsung Galaxy A57 5G Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ आता है। Samsung ने इस फोन के लिए छह जनरेशन तक Android और One UI अपग्रेड के साथ छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट की पुष्टि की है। लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहने वालों के लिए Samsung का फोन यहां आगे नजर आता है।
कैमरा में किसका दबदबा?
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो Sony LYT-710 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। इसके साथ f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। इसमें 2-in-1 लाइट सेंसर भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 4K रेजोल्यूशन में 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Samsung Galaxy A57 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, f/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा में Object Eraser, Best Face, Filters और Edit Suggestions जैसे AI फीचर्स मिलते हैं। दोनों फोन के कैमरा सेटअप में अलग-अलग खूबियां हैं। Motorola में ज्यादा मेगापिक्सल वाला सेल्फी कैमरा और OIS सपोर्ट मिलता है, जबकि Samsung में मैक्रो कैमरे के साथ AI आधारित इमेजिंग फीचर्स दिए गए हैं।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Motorola Edge 70 Max को बड़ी बढ़त मिलती है। इसमें 7,100mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 25W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यानी बड़ी बैटरी के साथ इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।
वहीं, Samsung Galaxy A57 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। फोन में Super Fast Charging 2.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके जरिए बैटरी को करीब 30 मिनट में 0 से 60 प्रतिशत तक चार्ज करने का दावा किया गया है। बैटरी क्षमता और चार्जिंग विकल्पों के लिहाज से Motorola Edge 70 Max ज्यादा दमदार नजर आता है।
भारत में कीमत
भारत में Motorola Edge 70 Max के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।
दूसरी ओर, Samsung Galaxy A57 5G के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये है। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल को 62,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी दोनों फोन के बेस और टॉप वेरिएंट की कीमत में Motorola Edge 70 Max सस्ता है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile