itel City 300 5G vs Vivo T5e vs Moto G37: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

15 हजार रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में अब यूजर्स को 5G कनेक्टिविटी के साथ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स भी मिलने लगे हैं। itel City 300 5G भी इसी सेगमेंट में आता है जिसके दो नए कलर वेरिएंट्स कंपनी ने आज ही लॉन्च किए हैं। Vivo T5e और Moto G37 भी इसी बजट में अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं। इनमें itel और Motorola के फोन 5G कनेक्टिविटी देते हैं, जबकि Vivo T5e एक 4G फोन है। कैमरा और प्रोसेसर के मामले में भी तीनों के बीच अंतर है। आइए इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स और कीमत की तुलना करते हैं।
itel City 300 5G vs Vivo T5e vs Moto G37
डिजाइन और डिस्प्ले
itel City 300 5G में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। फोन में पंच-होल डिजाइन वाली स्क्रीन मिलती है। इसका चेसिस 8.4mm मोटा है और इसमें 2.5D ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। फोन अब Dark Ruby और Mist Beige कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है। इससे पहले यह Bold Indigo कलर में आता था।
Vivo T5e में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन Aero Blue और Shadow Grey कलर ऑप्शन में आता है। इसमें IP64 रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
वहीं, Moto G37 में 6.6 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक HBM ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक है और इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। फोन Pantone Capri और Pantone Impenetrable कलर में उपलब्ध है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
itel City 300 5G में 6nm Unisoc T8200 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3GHz तक है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU, 4GB LPDDR4X रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 16 Go Edition पर चलता है। इसमें UltraLink Free Calling फीचर भी दिया गया है।
Vivo T5e में Unisoc T7225 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4GB रैम दी गई है, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 4GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 64GB स्टोरेज मिलती है और माइक्रोSD कार्ड से इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
दूसरी तरफ, Moto G37 में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X रैम और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। RAM Boost फीचर के जरिए रैम को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा माइक्रोSD कार्ड से स्टोरेज को 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। फोन Android 16 पर चलता है।
कैमरा में किसका दबदबा?
itel City 300 5G में 13MP का ऑटोफोकस प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन का रियर कैमरा 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Vivo T5e में पीछे की तरफ 8MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Moto G37 में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसमें PDAF सपोर्ट भी मिलता है। इसके साथ 2-in-1 लाइट सेंसर दिया गया है, जिसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर और फ्लिकर डिटेक्टर शामिल हैं। फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
itel City 300 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है और फोन के बॉक्स में 10W चार्जिंग अडैप्टर भी मिलता है।
Vivo T5e में 5,500mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 47 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 13.5 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल और 28 घंटे तक वॉयस कॉलिंग दे सकती है। फोन 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसकी बैटरी के लिए चार साल तक हेल्थ बनाए रखने का दावा भी किया है।
वहीं, Moto G37 में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।
भारत में कीमत
itel City 300 5G की भारत में कीमत 14,999 रुपये है। फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है और इसे ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसके नए Dark Ruby और Mist Beige कलर ऑप्शन के साथ Bold Indigo वेरिएंट भी उपलब्ध है।
Vivo T5e की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत पर फोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट मिलता है। यह Aero Blue और Shadow Grey कलर में आता है।
Moto G37 की भारत में प्रभावी कीमत 14,499 रुपये है। इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। फोन Pantone Capri और Pantone Impenetrable कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile