Digit.in

Google Maps होते हुए Apple Maps क्यों इस्तेमाल करें? क्या है बड़ा अपडेट.. जानें दोनों में कौन बेहतर, Android पर चलेगा या नहीं

Highlights

Apple ने भारत में Maps में कुछ बड़े अपडेट किए हैं।

Google Maps Android और iPhone दोनों पर उपलब्ध है, जबकि Apple Maps केवल Apple डिवाइसेज के लिए ही है।

Apple Maps प्राइवेसी और Apple इकोसिस्टम के साथ इंटीग्रेशन पर जोर देता है।

Google Maps होते हुए Apple Maps क्यों इस्तेमाल करें? क्या है बड़ा अपडेट.. जानें दोनों में कौन बेहतर, Android पर चलेगा या नहीं

भारत में किसी नई जगह जाना हो, ट्रैफिक देखना हो या आसपास अच्छा रेस्टोरेंट खोजना हो, भारत में ज्यादातर लोग Google Maps का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि Apple Maps का नया अपडेट आखिर किस काम आने वाला है? दूसरा बड़ा सवाल यह है कि क्या यह गूगल मैप्स के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है और इसके अलावा एक जरूरी सवाल यह है कि क्या Apple Maps एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी काम करने वाला आई? एक अन्य सवाल जो सभी के सामने खड़ा है वह यह है कि क्या iPhone यूजर्स को Google Maps छोड़ देना चाहिए? हम यहाँ इन सभी सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करने वाले हैं। इसके पहले कि हम शुरू करें, आपको बताते चलते हैं कि इस बड़े अपडेट के साथ ही 300 से ज्यादा 3D लैंडमार्क इसमें शामिल किए गए हैं, अब आपको इसमें AR Walking Directions और भारतीय सड़कों के हिसाब से बेहतर नेविगेशन भी मिलने वाला है। आइए अब जानते हैं कि आखिर Apple Maps और Google Maps में क्या अंतर है।

Apple Maps में ऐसा क्या नया है जो Google Maps से अलग है?

Apple Maps अब रास्ता बताते समय पेट्रोल पंप, ट्रैफिक लाइट और फ्लाईओवर के पिलर जैसे स्थानों का इस्तेमाल कर सकता है। उदाहरण के लिए, ऐप किसी सड़क का नाम बताने के बजाय पेट्रोल पंप के बाद दाएं मुड़ने का निर्देश दे सकता है। इसके अलावा Look Around से आसपास की सड़कें आदि भी देखी जा सकती हैं, जबकि AR Walking Directions iPhone के कैमरे पर रास्ते के निर्देश दिखने वाला है। हालांकि, Google Maps में भी Street View, Live View आधारित पैदल नेविगेशन, ट्रैफिक अपडेट और कई स्टॉप वाला रूट पहले से मौजूद है। इसलिए Apple के ये सभी फीचर्स बाजार में पहली बार नहीं आए हैं।

हालांकि, Apple की इस खास कोशिश को अगर देखा जाए तो यह भारतीय सड़कों के अनुसार निर्देश देने और अपने डिवाइस पर एक बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने की लग रही है।

Apple Maps और Google Maps में क्या अंतर है?

फीचरApple MapsGoogle Maps
स्मार्टफोन ऐपiPhoneAndroid और iPhone
सड़क का वास्तविक नजाराLook AroundStreet View
कैमरे से पैदल रास्ताAR Walking DirectionsLive View आधारित नेविगेशन
ट्रैफिक और रूटउपलब्धउपलब्ध
लोकल बिजनेस रिव्यूउपलब्ध, कवरेज अलग हो सकती हैबिजनेस लिस्टिंग और रिव्यू
प्राइवेसीबिना साइन-इन इस्तेमाल, डेटा सुरक्षा पर जोरGoogle अकाउंट के साथ अतिरिक्त पर्सनलाइजेशन
डिवाइस इंटीग्रेशनSiri, Apple Watch, CarPlayGoogle सेवाएं और Android Auto

क्या Android यूजर्स Apple Maps इस्तेमाल कर सकते हैं?

Android के लिए Apple Maps का आधिकारिक नेटिव ऐप उपलब्ध नहीं है। यानी Android यूजर्स इसे Google Maps की तरह Play Store से इंस्टॉल नहीं कर सकते। हालांकि, Apple Maps का वेब वर्जन maps.apple.com पर उपलब्ध है। Android ब्राउजर में वेबसाइट ओपन करके मैप देखना, जगह सर्च करना और अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल संभव है। लेकिन वेब वर्जन को iPhone के पूरे Apple Maps अनुभव के बराबर नहीं समझना चाहिए। AR नेविगेशन और Apple डिवाइस से जुड़ी सुविधाएं Android पर उसी तरह उपलब्ध नहीं हैं।

Google Maps या Apple Maps कौन सा एप ज्यादा बेहतर?

अगर आप Android फोन इस्तेमाल करते हैं, तो Google Maps ज्यादा बेस्ट ऑप्शन है। यह फोन के साथ आसानी से काम करता है और बिजनेस रिव्यू, जगहों की जानकारी तथा अलग-अलग डिवाइस पर नेविगेशन की सुविधा देता है। वहीं iPhone यूजर्स के लिए Apple Maps अब ज्यादा आकर्षक ऑप्शन बन चुका है। खासकर अगर वे Apple Watch, Siri और CarPlay इस्तेमाल करते हैं या बिना अकाउंट साइन-इन किए नेविगेशन पसंद करते हैं।

अभी के लिए फिलहाल Android यूजर्स के लिए Google Maps ज्यादा सुविधाजनक है। iPhone यूजर्स के लिए दोनों ऑप्शन अच्छे हैं और Apple Maps का नया अपडेट इसे आजमाने की ठोस वजह देता है। हालांकि, एक बात का खास ध्यान रखें कि Apple Maps के नए Dual-Language Labels और Enhanced Natural Language Guidance के लिए iOS 27.2 या उससे नया वर्जन जरूरी है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile