नवंबर 2026 में 20 हज़ार से कम के 5 सबसे दमदार फोन, Samsung से लेकर Moto और Realme के फोन लिस्ट में

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हर बजट के हिसाब से कई विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, 20,000 रुपये से कम कीमत में ऐसा फोन चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, जिसमें अच्छी परफॉर्मेंस, बेहतर कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और शानदार कनेक्टिविटी मिले। इस बजट में Samsung, Motorola, OnePlus, Realme और Redmi जैसे ब्रांड कई स्मार्टफोन पेश करते हैं। अगर आप भी नया फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और आपका बजट 20,000 रुपये से कम है, तो हम आपके लिए 5 ऐसे स्मार्टफोन लेकर आए हैं, जिनमें अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं। आइए लिस्ट देखते हैं।
Samsung Galaxy F70 5G
Samsung Galaxy F70 5G में 6.7 इंच का फुल-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग मिली है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Moto G37 5G
5G कनेक्टिविटी के साथ आने वाला Moto G37 5G भी इस बजट में एक विकल्प है। इसे भारत में मई में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.66 इंच की HD+ LCD स्क्रीन मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Moto G37 5G में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
OnePlus N6 Lite 4G
OnePlus N6 Lite 4G उन लोगों के लिए एक विकल्प है, जिन्हें 5G के बजाय बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहिए। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच की HD+ स्क्रीन है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट के साथ 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Realme Narzo 100x 5G
Realme Narzo 100x 5G में 6.8 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 6GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh की बैटरी है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Redmi A7 Pro 5G
Redmi A7 Pro 5G भी 20,000 रुपये से कम बजट में 5G स्मार्टफोन तलाशने वालों के लिए एक विकल्प है। इसमें 6.9 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है। इसमें Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,300mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile