20 हज़ार वाला 40 इंच QLED Smart TV सिर्फ 11 हज़ार में खरीदने का मौका, इस जगह टूट पड़ी भीड़

घर के लिए नया स्मार्ट टीवी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Amazon पर चल रही VW की एक डील आपके काम आ सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर VW के 40 इंच वाले Frameless Series HD Ready QLED TV को भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस ऑफर के तहत टीवी की कीमत घटकर 10,999 रुपये रह गई है। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट और EMI की सुविधा भी दी जा रही है। आइए इस डील की पूरी डिटेल्स जानते हैं।
VW Smart TV पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट?
VW के इस 40 इंच स्मार्ट टीवी की लिस्टेड कीमत करीब 20,000 रुपये है। हालांकि, Amazon पर इसे 45 फीसदी की छूट के साथ 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसके साथ कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स के जरिए भुगतान करने पर 1099 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। ग्राहकों के लिए EMI ऑप्शन 387 रुपये से शुरू होते हैं और नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। हालांकि, इस डील में फिलहाल एक्सचेंज ऑफर शामिल नहीं है।
अगर ग्राहक उपलब्ध 549 रुपये के बैंक डिस्काउंट का पूरा फायदा उठाते हैं, तो टीवी की प्रभावी कीमत करीब 9,900 रुपये रह जाती है।
VW 40-inch QLED Smart TV के फीचर्स
VW के इस स्मार्ट टीवी में 40 इंच का QLED FHD डिस्प्ले दिया गया है। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें 300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसका फ्रेमलेस डिजाइन स्क्रीन को ज्यादा आकर्षक लुक देता है।
ऑडियो के लिए इस टीवी में 24W के सराउंड साउंड स्पीकर दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका वाइड व्यूइंग एंगल और साउंड आउटपुट घर पर कंटेंट देखने के अनुभव को बेहतर बनाते हैं। कुल मिलाकर, 40 इंच की QLED स्क्रीन और सराउंड साउंड के साथ यह टीवी बजट सेगमेंट में एक विकल्प हो सकता है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile