Digit.in

Android फोन में फर्जी APK ऐप्स की एंट्री होगी बंद! Google के नए नियमों से ऑनलाइन ठगी पर कैसे लगेगी लगाम?

Highlights

Google Android पर प्ले स्टोर से बाहर से इंस्टॉल होने वाले ऐप्स पर अब लगाम लगने वाली है!

नए नियमों से सभी फर्जी डेवलपर्स की पहचान आसान हो जाएगी।

APK फाइल इंस्टॉल करने का ऑप्शन खत्म नहीं होने वाला है!

Android फोन में फर्जी APK ऐप्स की एंट्री होगी बंद! Google के नए नियमों से ऑनलाइन ठगी पर कैसे लगेगी लगाम?

कई बार हमें अलग अलग मैसेज मिलते हैं, ऐसा अक्सर होता है कि WhatsApp पर आपके बैंक के नाम से मैसेज आया, उसे आपने खोला तो उसमें लिखा होता है कि KYC अपडेट नहीं किया तो अकाउंट बंद हो जाएगा। साथ में एक APK फाइल भी अटैच होती है, यहीं से समस्या शुरू होती है, असल में, बहुत से लोग इस मैसेज को असली समझकर इस फाइल को अपने फोन में डाउनलोड कर लेते हैं। जैसे ही आप ऐसा करते हैं तो समस्याओं की बाढ़ आपकी ओर चलने लग पड़ती है और एक दिन ऐसा आता है कि इस बाढ़ में आपका सबकुछ उजड़ जाता है। असल में, इस फाइल को डाउनलोड करने के बाद आपकी निजी जानकारी और बैंक आदि की डिटेल्स बड़ी ही आसानी से चोरी हो जाती हैं। ऐसा लंबे समय से होता आ रहा है। जागरूकता बढ़ाने के बाद भी लोग इस झांसे में कैसे न कैसे करके फंस ही जाते हैं। हालांकि, अगर इसका कुछ हल आए तो बात भी बने लेकिन कुछ सुराग न मिलने के कारण समस्या ऐसी की ऐसी बनी ही रहती है लेकिन अब लग रहा है कि Google ने इसका हल निकाल लिया है। जानकारी मिल रही है कि इस तरह की समस्या और धोखाधड़ी को रोकने के लिए Google Android पर ऐप इंस्टॉल करने से जुड़े नियम बदल रहा है। कंपनी डेवलपर वेरिफिकेशन की व्यवस्था मजबूत कर रही है, जिससे आने वाले समय में यूजर्स के लिए यह पहचानना बेहद ही आसान हो जाने वाला है कि आखिर जिस फाइल या एप को उन्होंने अपने फोन में डाला है, कहीं बाहर से भी वह किसके द्वारा निर्मित है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि Android फोन पर बाहर से APK फाइल इंस्टॉल करने का ऑप्शन हमेशा के लिए बंद हो जाने वाला है, लेकिन इसके लिए कुछ कड़ी नियम आ सकते हैं!

Google क्या बदलने वाला है?

Android की एक बड़ी खासियत यह है कि यूजर्स Google Play Store के अलावा दूसरी वेबसाइटों और ऐप स्टोर से भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसे आमतौर पर Sideloading कहा जाता है। हालांकि, इसे सुविधा भी कहें तो सही है लेकिन इसे अगर साइबर अपराधियों के लिए मौका भी कहें तो गलत नहीं होगा। असल में, यही सुविधा कई बार साइबर अपराधियों के लिए बढ़ने और फलने फूलने का कारण बनती है। वे बैंक, सरकारी विभाग, डिलीवरी कंपनी या किसी लोकप्रिय ऐप के नाम से नकली APK फाइल तैयार करते हैं और लोगों को उसे इंस्टॉल करने के लिए बाध्य करते हैं।

हालांकि, Google अब Android ऐप डेवलपर्स की पहचान की वेरीफिकेशन करने की व्यवस्था का विस्तार कर रहा है। इसका उद्देश्य ऐसे डेवलपर्स की जवाबदेही बढ़ाना है जो Play Store के बाहर ऐप उपलब्ध कराते हैं। इससे किसी फर्जी पहचान के पीछे छिपकर बार-बार नुकसान पहुंचाने वाले ऐप जारी करना मुश्किल हो सकता है।

क्या जनवरी 2027 से APK इंस्टॉल करना बंद हो जाएगा?

ऐसा कहना सही नहीं होगा कि यह व्यवस्था बंद हो जाने वाली है। हालांकि, नियमों में बदलाव को अगर देखा जाए तो Google का उद्देश्य APK इंस्टॉलेशन को पूरी तरह प्रतिबंधित करना नहीं है। कंपनी की व्यवस्था में डेवलपर की पहचान सत्यापित करने पर जोर है। वेरिफिकेशन से जुड़े नियम चरणों में लागू किए जा रहे हैं और उनकी समयसीमा देश तथा डिवाइस के अनुसार अलग अलग हो सकती है। इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि जनवरी 2027 से भारत के सभी Android फोन में अनवेरिफाइड APK इंस्टॉल होना पूरी तरह बंद हो जाएगा।

इससे ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कैसे कम होगा?

Google के अनुसार, Play Store के बाहर से इंस्टॉल किए जाने वाले ऐप्स में मालवेयर का जोखिम ज्यादा पाया गया है। कंपनी ने अपने विश्लेषण में दावा किया है कि Sideloading वाले स्रोतों से Google Play के मुकाबले 90 गुना से अधिक मालवेयर मिले हैं। नए नियमों से ऐप बनाने वाले डेवलपर की पहचान और ऐप के रजिस्ट्रेशन की जांच होगी। इससे साइबर अपराधियों के लिए नकली पहचान के सहारे बार-बार नुकसान पहुंचाने वाले ऐप्स फैलाना मुश्किल हो सकता है।

इसका मतलब है कि, कोई ठग बैंक के नाम से फर्जी ऐप तैयार करता है और WhatsApp पर उसका डाउनलोड लिंक भेजता है तो आने वाले समय में इसके लिए डेवलपर वेरिफिकेशन सुरक्षा की एक एक्स्ट्रा लेयर जुड़ जाने वाली है। हालांकि, एक बात समझना जरूरी है। डेवलपर की पहचान वेरिफाई होने का मतलब यह नहीं कि उसका हर ऐप पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिए नए नियम लागू होने के बाद भी फर्जी ऐप्स और ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होगा!

भारत में कब लागू होंगे नए नियम?

Google ने अभी हाल ही में अपने एक आधिकारिक ब्लॉग में बताया कि Android Developer Verification का ग्लोबल विस्तार जनवरी 2027 से शुरू हो जाएगा। शुरुआत में Google Play, Samsung Galaxy Store, Honor, Oppo, Xiaomi, Transsion और Vivo जैसे सात ऐप डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर इसमें शामिल होंगे। इसके बाद अलग-अलग देशों और दूसरे ऐप इंस्टॉलेशन सोर्सेस तक सुरक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। इससे पहले 30 सितंबर 2026 को ब्राजील, इंडोनेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड के चुनिंदा ऐप स्टोर में यह सुरक्षा लागू हो चुकी है।

क्या पुराने Android फोन पर भी पड़ेगा असर?

Google की योजना सिर्फ नए फोन तक सीमित नहीं है। यह सुरक्षा उन Android डिवाइस के लिए तैयार की गई है जो Google की सर्टिफिकेशन आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। ज्यादातर सामान्य यूजर्स के लिए ऐप डाउनलोड करने का तरीका पहले जैसा रह सकता है, खासकर जब ऐप किसी वेरिफाइड डेवलपर का हो। Google ने अनुभवी यूजर्स के लिए एक Advanced Flow भी तैयार किया है, जिससे वे जोखिम समझकर अनरजिस्टर्ड ऐप इंस्टॉल करने का ऑप्शन इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें धोखाधड़ी से बचाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा जांच शामिल है।

फोन को फर्जी APK से कैसे बचाएं?

नए नियमों का फायदा तभी होगा जब यूजर्स भी सावधानी बरतेंगे। बैंक, KYC अपडेट, बिजली बिल या सरकारी सेवाओं के नाम पर भेजी गई APK फाइल को बिना पुष्टि इंस्टॉल करना सही नहीं है। किसी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके डेवलपर की जानकारी की जांच बेहद ही ज्यादा जरूरी है। ऐप अनावश्यक रूप से SMS, Accessibility या दूसरी संवेदनशील अनुमतियां मांग रहा है तो और ज्यादा सावधान हो जाने की जरूरत है। फोन और Google Play Protect को अपडेट रखना भी जरूरी है।

Google का यह कदम Android को पूरी तरह बंद सिस्टम बनाने के बजाय ऐप इंस्टॉलेशन में जवाबदेही बढ़ाने की कोशिश है। इससे ऑनलाइन ठगी के कुछ रास्ते मुश्किल हो सकते हैं, लेकिन फोन की सुरक्षा के लिए यूजर की सतर्कता अब भी उतनी ही जरूरी रहेगी।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles