सस्ते iPhone और MacBook की तैयारी में Apple! अगले साल लॉन्च हो सकते हैं ये नए नए डिवाइस.. क्या होगा खास!
Apple फरवरी-मार्च 2027 में iPhone 18e, iPhone 18, MacBook Neo 2 और नया एंट्री-लेवल iPad को पेश कर सकता है।
iPhone 18e में A20 चिप और 9GB RAM, जबकि MacBook Neo 2 में A19 Pro चिप के साथ 12GB RAM होने की संभावना है।
नए iPad में Apple Intelligence और Wi-Fi 7 का सपोर्ट मिल सकता है।

नया iPhone खरीदना चाहते हैं, लेकिन कीमत को देखकर आप न तो नए सीरीज के Pro मॉडल को खरीद पाते हैं और न ही आपके बजट में कुछ पुराने iPhones आते हैं? इसके अलावा यही मसला MacBook के साथ भी है। हालांकि, अगर आप ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं, लेकिन आपका मन एप्पल के डिवाइस चलाने का ही है तो आपके लिए इंटरनेट पर एक अच्छी खबर या रही है। असल में, जानकारी मिल रही है कि नए साल के साथ ही Apple भी अपने कुछ नए डिवाइस लॉन्च कर सकता है, इसमें नए iPhones भी शामिल हैं जो सस्ते में लॉन्च किए जा सकते हैं? इसके अलावा लिस्ट में कुछ अन्य डिवाइस भी शामिल हैं। अगर एक रिपोर्ट को देखा जाए तो कंपनी फरवरी से मार्च 2027 के बीच iPhone 18e के अलावा स्टैन्डर्ड iPhone 18 के साथ साथ MacBook Neo 2 और नया एंट्री-लेवल iPad लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा MacBook Air में भी नए प्रोसेसर होने की जानकारी मिल रही है।
iPhone 18e और iPhone 18 में क्या मिल सकता है?
इस लाइनअप में सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 18e की हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Apple की नई A20 चिप मिल सकती है। यही प्रोसेसर स्टैन्डर्ड iPhone 18 में भी होने की उम्मीद है। दोनों फोन में 9GB RAM और बेहतर बैटरी लाइफ होने की भी चर्चा सामने आ रही है! हालांकि, कैमरा और डिस्प्ले में क्या बदलाव होंगे, इसकी जानकारी अभी तक के लिए सामने नहीं आई है।
MacBook Neo 2 में भी बढ़ाई जा सकती है RAM?
Apple का अगला किफायती लैपटॉप MacBook Neo 2 भी बड़े अपग्रेड के साथ लॉन्च हो सकता है। ऐसा सामने आ रहा है कि इसमें A19 Pro प्रोसेसर और 12GB RAM मिलने की उम्मीद है। मौजूदा मॉडल में A18 Pro चिप और 8GB RAM मिलती है। अगर यह बदलाव वास्तव में होते हैं तो कई ऐप चलाने, ब्राउजिंग और पढ़ाई जैसे कामों को आसानी से किया जा सकता है। कंपनी नए कलर ऑप्शन भी बाजार में ला सकती है।
नए iPad और MacBook Air में भी होंगे बदलाव?
Apple अपने एंट्री-लेवल iPad में A19 प्रोसेसर को जगह दे सकता है। इसके साथ Apple Intelligence का सपोर्ट भी इस डिवाइस में होने की संभावना नजर या रही है, इसके अलावा इसमें N1 वायरलेस चिप के जरिए Wi-Fi 7 और सेल्युलर मॉडल में C1X मॉडेम को भी रखा जा सकता है। वहीं, MacBook Air को M6 प्रोसेसर के साथ अपडेट किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, यह MacBook Neo की तरह बजट मॉडल नहीं होने वाला है।
भारत में कब है लॉन्च और क्या होगी कीमत?
रिपोर्ट्स में फरवरी-मार्च 2027 की संभावित लॉन्चिंग की जानकारी मिल रही है, लेकिन Apple ने अभी किसी भी डिवाइस की आधिकारिक लॉन्च डेट से लेकर इनकी कीमत को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। खासकर iPhone 18e और MacBook Neo 2 की कीमत पर सबकी नजर होने वाली है। अगर कंपनी पुराने मॉडल के आसपास कीमत को रखती है तो ये उन ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑप्शन हो जाएंगे जो काम प्राइस में एप्पल के डिवाइस खरीदना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा कीमत के चलते उन्हें खरीद नहीं पाते।
नोट: फीचर्ड इमेज सांकेतिक है!
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile