38 हजार रुपये से भी कम में 65 इंच Smart TV? Flipkart Black Friday Sale में स्मार्ट टीवी हो गए सस्ते, लूट लो गजब के ऑफर
Flipkart Black Friday Sale में Xiaomi का 65 इंच 4K Smart TV 41,999 रुपये के प्राइस में लिस्ट है।
TCL के 65 इंच QLED TV पर भी भारी छूट मिल रही है।
Hisense E6N और Sony के Bravia 2 II पर भी डिस्काउंट मौजूद है।

अगर इस समय आप अपने घर के लिए एक अच्छे टीवी को खरीदने की सोच रहे हैं तो Flipkart की Black Friday Sale आपके काम की हो सकती है। इस समय सेल में आपको बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी बेहद ही सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहे हैं। इन टीवी के साथ आप अपने घर को एक सिनेमाघर में बदल सकते हैं। सेल के दौरान 65-इंच की स्क्रीन वाले कई टीवी सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इस सेल में Xiaomi, TCL, Hisense और Sony जैसे ब्रांड के अलग अलग टीवी शामिल हैं। हालांकि, अगर आप केवल डिस्काउंट देखकर किसी टीवी को खरीदने वाले हैं तो आपको कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए, ताकि डिस्काउंट के चक्कर में आप काम प्राइस में एक गलत टीवी न खरीद लें। यहाँ हम आपको यह बताने वाले हैं कि आखिर आपको सेल के दौरान किस टीवी को खरीदना चाहिए। यहाँ सेल प्राइस से लेकर बैंक डिस्काउंट और टीवी की कुछ डिटेल्स भी हम आपको देंगे, जिसके बाद आपको यह तय करने में आसानी होने वाली है कि आखिर आपको किस टीवी को खरीदना चाहिए।
Xiaomi X Series: सस्ते में खरीद सकते हैं ये टीवी
अगर आपका बजट 40 हजार रुपये के आसपास है, तो Xiaomi X Series का 65 इंच 4K Smart TV आपके लिए अच्छी चॉइस हो सकता है। इस टीवी का लिस्टिंग प्राइस 74,999 रुपये के आसपास है, लेकिन Flipkart Black Friday Sale में यह टीवी आपको 41,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, इसका मतलब है कि इस Xiaomi TV को आप 33,000 रुपये के डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। हालांकि, अगर आप कुछ अन्य डिस्काउंट भी लगा लेते हैं तो आपको यह टीवी और सस्ते में मिल सकता है, जैसे Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करने पर आपको 4000 रुपये की बचत हो सकती है, इस डिस्काउंट के बाद आप टीवी को केवल और केवल 37,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इस टीवी में 4K LED डिस्प्ले, Google TV, Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट आदि सब शामिल हैं।
TCL का QLED TV: Black Friday Sale में मिल रहा सस्ता
अगर बड़ी स्क्रीन के साथ QLED डिस्प्ले वाला टीवी खरीदना आपकी प्राथमिकता है तो आपको TCL के 65 इंच T6D Smart TV की ओर जाना चाहिए। इस टीवी का लिस्टिंग प्राइस 1,14,990 रुपये है, जबकि सेल कीमत 61,990 रुपये के आसपास देखी जा सकती है। इसका मतलब है कि टीवी पर आपको सीधे तौर पर 53,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड पर 19,250 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट आपको मिल सकती है, जिसके बाद टीवी को आप केवल और केवल 42,740 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं।
इस मॉडल में 4K QLED डिस्प्ले, Google TV और HDR कंटेंट के सपोर्ट के अलावा अन्य बहुत कुछ मिलता है। QLED तकनीकी की सबसे बड़ी खासियत है कि यह कलर्स को बेहतर तरीके से दिखाने में मदद करती है। हालांकि, असली क्वालिटी ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और पैनल की क्षमता पर भी निर्भर करती है।
Hisense E6N: सस्ते में आपका हो सकता है ये टीवी
Hisense E6N टीवी भी उन यूजर्स के लिए बेस्ट माना जा सकता है जो अपने घर के लिए एक बड़ी स्क्रीन वाले टीवी की तलाश में हैं। लिस्ट में यह टीवी भी 65 इंच की स्क्रीन से ही लैस है। यह 4K Smart TV 79,999 रुपये की लिस्टिंग प्राइस में देखा जा सकता है, हालांकि इसका सेल प्राइस 43,999 रुपये के आसपास ही है। टीवी पर Flipkart Black Friday Sale में 36,000 रुपये के आसपास का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, इसके अलावा बैंक ऑफर के साथ टीवी को बेहद ही सस्ते में खरीदा जा सकता है। अगर आप SBI और Flipkart Axis कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अलग से 2,200 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसके बाद प्राइस घटकर केवल 41,799 रुपये ही रह जाने वाला है।
इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत भी सबसे पहले इसका Google TV होना है, इसके अलावा इसमें यूजर्स को Dolby Vision और Dolby Atmos जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं।
Sony Bravia 2 II: प्रीमियम टीवी खरीदने वालों के लिए बेस्ट
अगर आप Sony का 65 इंच Smart TV सस्ते में खरीदने की बाट जोह रहे हैं तो आपको Flipkart Black Friday Sale में Bravia 2 II पर मिल रहे ऑफर को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस टीवी के लिस्टिंग प्राइस को देखा जाए तो यह लगभग लगभग 1,28,990 रुपये के आसपास है, जबकि इस टीवी की सेल इस समय केवल 82,990 रुपये में हो रही है। इसका मतलब है कि टीवी पर लगभग लगभग 46,000 रुपये की छूट मिल रही है। हालांकि, Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 9,137 रुपये तक की छूट मिल सकती है, जिसके बाद आपको टीवी 73,853 रुपये के प्राइस में मिल जाने वाला है।
यह 4K LED Google TV है। हालांकि, Xiaomi और Hisense के मुकाबले इसकी कीमत काफी ज्यादा है, इसलिए खरीदने से पहले पिक्चर प्रोसेसिंग, वारंटी और अपनी जरूरत के हिसाब से तुलना कर लेना ही आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile