Digit.in

Jio का धमाका! 399 रुपये के रिचार्ज पर 4000 रुपये का फायदा, लॉन्च हुआ Happy New Year 2.0 Offer

Jio का धमाका! 399 रुपये के रिचार्ज पर 4000 रुपये का फायदा, लॉन्च हुआ Happy New Year 2.0 Offer

Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए Happy New Year 2.0 ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी ने अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान्स में अतिरिक्त बेनिफिट्स जोड़े हैं, वहीं कुछ नए डेटा वाउचर भी पेश किए हैं। जियो भारत में अपनी 10वीं सालगिरह के जश्न को जारी रखते हुए ग्राहकों को ज्यादा सुविधाएं देने की कोशिश कर रही है। इस नए ऑफर में 399 रुपये और 3999 रुपये के रिचार्ज प्लान शामिल हैं। इसके अलावा 15 रुपये, 25 रुपये और 50 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन वाउचर भी पेश किए गए हैं।

Jio का 399 रुपये वाला प्लान

जियो के 399 रुपये के रिचार्ज में अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसके साथ ग्राहकों को 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये है। अन्य बेनिफिट्स में JioHotstar Mobile + Hollywood, JioGames मोबाइल सब्सक्रिप्शन, 50GB JioAICloud स्टोरेज और JustDial Lite, हाइपरलोकल कूपन और डिजिटल डायरी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

Jio का 3999 रुपये वाला प्लान

3999 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है। इस प्लान के साथ 1,590 रुपये की कीमत वाला Canva Pro Lite, JioHotstar Mobile + Hollywood, FanCode सब्सक्रिप्शन और 50GB मुफ्त JioAICloud स्टोरेज भी मिलता है।

Jio new year plan 2027

15, 25 और 50 रुपये वाले डेटा वाउचर

जियो ने अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए 15 रुपये और 25 रुपये के ऐड-ऑन वाउचर भी पेश किए हैं। 15 रुपये वाले वाउचर की वैलिडिटी 1 दिन और 25 रुपये वाले वाउचर की वैलिडिटी 2 दिन होगी। इन दोनों में अनलिमिटेड डेटा मिलेगा, जिस पर डाउनलोड लिमिट, स्पीड थ्रॉटलिंग या इस्तेमाल की कोई सीमा नहीं होगी।

इसके अलावा 50 रुपये का नाइट डेटा वाउचर भी उपलब्ध है। इसमें रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक 4G और 5G डेटा इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस वाउचर की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

कब से मिलेंगे नए जियो प्लान?

जियो के 399 रुपये, 3999 रुपये और 25 रुपये वाले प्लान 24 नवंबर, 2026 यानी आज से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं, 15 रुपये वाला डेटा वाउचर पहले से ही रिचार्ज के लिए उपलब्ध है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile