Digit.in

Motorola Edge 70 Neo vs Samsung Galaxy A56 vs Nothing Phone 4a: स्पेक्स और कीमत की तुलना

Motorola Edge 70 Neo vs Samsung Galaxy A56 vs Nothing Phone 4a: स्पेक्स और कीमत की तुलना

Motorola ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo लॉन्च किया है। इस फोन का मुकाबला Samsung Galaxy A56 5G और Nothing Phone 4a जैसे डिवाइसेज़ से हो सकता है। तीनों स्मार्टफोन्स में AMOLED डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, कुछ समानताओं के साथ ही इन तीनों के बीच कई बड़े अंतर भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में एक ही रेंज में आने वाले फोन्स में से बेस्ट को चुनना काफी मुश्किल लगने लगता है, इसलिए आज हम इन तीनों स्मार्टफोन्स की तुलना कर रहे हैं, ताकि यह साफ हो जाए कि कौन किस्से आगे है।

Motorola Edge 70 Neo vs Samsung Galaxy A56 vs Nothing Phone 4a

डिजाइन और डिस्प्ले

Motorola Edge 70 Neo में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1271×2772 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 450 PPI है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 1,500Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है। फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। इसका फ्रेम पॉलीकार्बोनेट से बना है।

Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग मिली है।

वहीं Nothing Phone 4a में 6.78 इंच की LTPS Flexible AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1224×2720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 440 PPI पिक्सल डेंसिटी और 1.07 अरब कलर्स का सपोर्ट मिलता है। गेमिंग के दौरान इसका टच सैंपलिंग रेट 2,500Hz तक जाता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i से सुरक्षित किया गया है और फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 70 Neo में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी फोन के लिए 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

Samsung Galaxy A56 5G में Exynos 1580 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित One UI 7 के साथ आता है। कंपनी इसके लिए 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

दूसरी ओर, Nothing Phone 4a में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसमें Qualcomm Hexagon NPU, 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर काम करता है। कंपनी इस फोन के लिए 3 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Edge 70 Neo के रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.8 है और यह OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला मैक्रो कैमरा मिलता है। फोन में तीसरे कैमरा कटआउट की जगह डेडिकेटेड 3-in-1 लाइट सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy A56 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

वहीं Nothing Phone 4a में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें Samsung GN9 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा मिलता है, जिसमें Samsung JN5 सेंसर, OIS और 70x तक Ultra Zoom का सपोर्ट है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें Samsung KD1 सेंसर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K रिजॉल्यूशन पर 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Motorola Edge 70 Neo सबसे आगे है। इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। Motorola का दावा है कि यह फोन 27 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।

Samsung Galaxy A56 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Nothing Phone 4a में 5,400mAh की बैटरी मिलती है, जो 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन को 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 64 मिनट लगते हैं।

भारत में कीमत

भारत में Motorola Edge 70 Neo के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये रखी गई है। यह फोन Pantone Gray Lilac, Pantone Milky Blue, Pantone Mountain View और Pantone Sage कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A56 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ़िलहाल फ्लिपकार्ट पर करीब 34,000 रुपये लिस्टेड है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,000 रुपये और 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 45,999 रुपये है। यह Awesome Graphite, Awesome Light Grey और Awesome Olive कलर में आता है।

वहीं Nothing Phone 4a के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये और 12GB RAM ओर 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 50,999 रुपये है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile