Samsung Galaxy A58 और Galaxy A38 जल्द उड़ाएंगे गर्दा.. मिलेगी 6000mAh की बैटरी और दमदार कैमरा
Samsung Galaxy A58 और Galaxy A38 में 6000mAh बैटरी मिलने वाली है।
Galaxy A58 में 50MP Sony IMX906 कैमरा मिलने की उम्मीद है।
दोनों फोन्स को सैमसंग की ओर से 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है!

नया Samsung फोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन सोच रहे हैं कि एक ऐसा लेटेस्ट फोन खरीदा जाए तो बैटरी के मामले में अच्छा हो, बैटरी के कारण फोन से होने वाली सभी समस्याओं को दूर करता हो। हालांकि, सैमसंग के पास बड़ी बैटरी वाले कई फोन्स हैं लेकिन ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी अपनी Galaxy A Series में दो नए फोन्स को लॉन्च कर सकती है, जो बड़ी बैटरी के साथ आने वाले हैं। इस सीरीज में अगर रिपोर्ट आदि को देखा जाए तो कंपनी Samsung Galaxy A58 और Samsung Galaxy A38 की लॉन्चिंग कर सकती है। दोनों ही फोन्स में कंपनी की ओर से 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, कैमरे के मामले में दोनों ही फोन्स में कुछ बदलाव देखा ज सकता है। यहाँ हम दोनों ही सैमसंग फोन्स की लॉन्च टाइमलाइन के साथ साथ इनके प्राइस और स्पेक्स आदि की चर्चा करने वाले हैं।
Samsung Galaxy A58 में कौन से फीचर्स मिलेंगे?
लीक्स आदि के अनुसार, Samsung Galaxy A58 में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा इसकी सुरक्षा के लिए कंपनी Gorilla Glass Victus+ को भी रख सकती है। फोन में कंपनी एक मेटल फ्रेम को रख सकती है। परफॉर्मेंस के लिए सैमसंग फोन में Exynos 1680 या Exynos 1780 प्रोसेसर हो सकता है। अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इसकी सम्पूर्ण डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। कैमरा को देखा जाए तो फोन में 50MP Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर होने की संभावना है, इसके साथ ही फोन में आपको एक 12MP अल्ट्रावाइड और 5MP मैक्रो कैमरा भी मिल सकता है, सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में कंपनी एक 12MP फ्रन्ट कैमरा भी रख सकती है। सैमसंग के इस फोन में कंपनी 45W की चार्जिंग क्षमता वाली एक 6000mAh बैटरी रख सकती है। इसमें IP68 रेटिंग को भी जगह मिल सकती है।
Galaxy A38 के फीचर और स्पेक्स
Samsung Galaxy A38 में भी 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है, जो कंपनी की ओर से 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगी। हालांकि, इसमें मेटल की जगह प्लास्टिक फ्रेम इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे दिलचस्प बदलाव सैमसंग के इस फोन के कैमरा में होने की संभावना है। अगर कथित तौर पर सामने आए इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के डेटा और रिकॉर्ड को देखा जाए तो Galaxy A38 में 50MP Sony IMX882 सेंसर मिल सकता है। यह Galaxy A37 के कुछ वेरिएंट में मौजूद IMX906 सेंसर से छोटा है।
इसके अलावा इस फोन में एक 8MP या 12MP अल्ट्रावाइड, 5MP मैक्रो और 12MP सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है, इसमें भी एक 6000mAh की बैटरी मिल सकती है जो 45W की चार्जिंग क्षमता के साथ आने वाली है।
कीमत कितनी होगी और कब लॉन्च होंगे सैमसंग के दोनों नए फोन्स?
दोनों फोन Android 17 आधारित One UI 9.5 के साथ आ सकते हैं। रिपोर्ट आदि पर गौर किया जाए तो दोनों ही फोन्स को मार्च या अप्रैल 2027 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। अभी के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। ऐसे में इस जानकारी को अभी के लिए कंपनी की आधिकारिक जानकारी नहीं मानना चाहिए। अगर प्राइस को देखा जाए तो स्पेक्स आदि को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह दोनों ही फोन्स 50000 रुपये से ऊपर के प्राइस में लॉन्च किए जा सकते हैं! हालांकि, अभी के लिए यह कयास मात्र है। कंपनी ने या किसी लीक आदि में इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile