Motorola Edge 70 Neo vs Vivo T5 vs Realme P4s: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Motorola ने भारतीय बाजार में मिड-रेंज सेगमेंट में अपना नया Motorola Edge 70 Neo स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसकी एंट्री के साथ अब ग्राहकों के पास 144Hz AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी वाला एक और दिलचस्प विकल्प बढ़ गया है। Motorola के नए फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी मिलती है। अपने सेगमेंट में यह Vivo T5 और Realme P4s जैसे तगड़े स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने वाला है जो दो तीन महीने पहले ही भारत में पेश हुए थे। इन तीनों डिवाइसेज़ के कुछ स्पेक्स मेल खाते हैं तो कुछ में ज़मीन-आसमान का फर्क है। आइए जानते हैं कि डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा और कीमत के मामले में कौन सा स्मार्टफोन किस पर भारी पड़ता है।
Motorola Edge 70 Neo vs Vivo T5 vs Realme P4s
डिजाइन और डिस्प्ले
Motorola Edge 70 Neo में 6.8 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2772 x 1272 पिक्सल यानी Super HD है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट, 5200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 1500Hz तक टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। फोन की मोटाई 8.49mm और वजन 204 ग्राम है। इसे Pantone Gray Lilac, Pantone Milky Blue, Pantone Mountain View और Pantone Sage कलर में खरीदा जा सकता है। इसके बैक पैनल पर अलग-अलग रंगों के हिसाब से एसीटेट, सिल्क और लेदर-इंस्पायर्ड फिनिश मिलती है। फोन को IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है।
Vivo T5 में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 1260 x 2800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। स्क्रीन 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 449 ppi पिक्सल डेंसिटी, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट करती है। इसमें 100 फीसदी DCI-P3 कलर गैमट भी मिलता है। फोन Royal Bronze और Silver Green रंगों में उपलब्ध है। इसकी मोटाई 7.99mm और वजन करीब 199 ग्राम है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
Realme P4s में 6.78 इंच का Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजोल्यूशन 1272 x 2772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। स्क्रीन में 450 ppi पिक्सल डेंसिटी, HDR10+ और 3000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक है। फोन Electric Cyan और Titanium Grey रंगों में आता है। इसे IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 208 ग्राम और मोटाई 8.6mm है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Motorola Edge 70 Neo में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM मिलती है, जिसे RAM Boost की मदद से 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 4,466mm² का वेपर चैंबर मिलता है। यह Android 16 पर चलता है। Motorola ने इसके लिए तीन OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें ThinkShield, ऑन-स्क्रीन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मिलता है।
Vivo T5 में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz और चार परफॉर्मेंस कोर अधिकतम 2.6GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। इसके साथ MediaTek NPU 850, LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 12 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी तीन OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।
Realme P4s में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर मिलता है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। गेमिंग के लिए इसमें Hyper Vision+ AI चिप भी दी गई है। फोन में 8GB और 12GB LPDDR4x RAM के विकल्प मिलते हैं। RAM को वर्चुअली 14GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB UFS 3.1 विकल्प मिलते हैं। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 7000 वर्ग मिलीमीटर हीट डिसिपेशन एरिया वाला AirFlow वेपर चैंबर और 13,624 वर्ग मिलीमीटर का ग्रेफाइट एरिया दिया गया है। यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ आता है। कंपनी तीन साल के OS अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।
कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Edge 70 Neo में 50MP का Sony LYTIA 710 मेन सेंसर दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 2MP का Macro Vision कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का f/2.2 फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर मेन कैमरे और फ्रंट कैमरे से 4K UHD वीडियो 30fps तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।
Vivo T5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS के साथ 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.79 है। इसके साथ 8MP का f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का f/2.0 फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Realme P4s में 50MP का f/1.8 मेन कैमरा OIS और 77.9 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। इसके साथ 8MP का f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 112 डिग्री है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह 4K रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
Motorola Edge 70 Neo में 7000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 53 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। फोन में 45W TurboPower फास्ट चार्जिंग के साथ 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
बैटरी क्षमता के मामले में Realme P4s सबसे आगे है। इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके मुकाबले Vivo T5 में 7050mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
भारत में कीमत
Motorola Edge 70 Neo भारत में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आया है जिसकी कीमत 40,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत इस पर 3000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 3000 रुपये का बैंक कैशबैक या एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है जिसके बाद इसे सिर्फ 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ध्यान रहे कि फ़्लैट डिस्काउंट केवल 10 दिनों के लिए लिमिट टाइम ऑफर है। फोन 1 दिसंबर से खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा।
Vivo T5 की कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 49,999 रुपये में आता है।
Realme P4s के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अभी फ्लिपकार्ट पर 32,999 रुपये है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile


