Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे! क्या इस बार खुल जाएगा सालों पहले दफ़्न हुआ राज़? इस दिन देखें
2 अक्टूबर को दृश्यम: द कन्क्लूज़न सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
इस मूवी के अब तक 76,000 टिकट्स सिनेमाघरों में बिक चुके हैं।
PVR से इस मूवी को 60,000 की कमाई हुई है।
अजय देवगन स्टारर मूवी दृश्यम द कन्क्लूज़न अपने आधिकारिक रिलीज़ डे से बस 2 दिनों की दूरी पर है। आने वाली इस फैमिली थ्रिलर मूवी के निर्देशक अभिषेक पाठक हैं। इस समय वे अपनी मूवी की एडवांस बुकिंग्स का पूरा लुत्फ़ उठा रहे हैं। जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं की दृश्यम द कन्क्लूज़न के पहले दिन के शो के लिए लगभग 76,000 टिकट PVR, INOX और सिनेपोलिस में 28 सितम्बर सोमवार रात 11 बजे तक बिक चुके हैं। और पूरे कन्क्लूज़न में सिर्फ PVR के ही लगभग 60,000 टिकट्स बिके हैं, वहीं सिनेपोलिस में लगभग 16,000 टिकट्स अब तक बिक चुके हैं। यकीनन दृश्यम द कन्क्लूज़न अपनी टिकट के फाइनल फेज में एक बहुत ही बड़ा अमाउंट कमा सकती है। ऐसा लग रहा है कि ये मूवी इस साल के सबसे ज़्यादा प्री-बुकिंग्स वाले शो का भी रिकॉर्ड तोड़ ही देगी, वहीं 2 अक्टूबर का नैशनल हॉलिडे भी इसके शो को बूस्ट कर सकता है।
Survey
फिल्म की स्टारकास्ट
अजय देवगन स्टारर मूवी दृश्यम 3 में श्रीया सरन, तब्बू, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, राजजात कपूर और इशिता दत्ता ने अपनी अहम भूमिकाओं का प्रदर्शन किया है। माना जा रहा है कि इस फिल्म में उनकी कमाई लगभग 50 से 60 करोड़ हो सकती हैं। यह फिल्म विदेशों में भी अच्छी कामयाबी देख रही है, इससे ऐसा माना जा सकता है कि दृश्यम 3 अजय देवगन की किसी भी फिल्म की अब तक की सबसे बेहतरीन प्रदर्शन पाने वाली मूवी है।
दृश्यम 3 के बारे में और जानकारी
पिछली फिल्म की मुख्य कास्ट ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ में वापस लौट रही है। तबू अपना अहम किरदार फिर से निभा रही हैं, और अजय देवगन प्रमुख भूमिका में लौट आए हैं। प्रकाश राज इस समूह में शामिल होते हैं और ऐसा लगता है कि उनका हिस्सा बड़ा है, वहीं श्रिया सरन और रजत कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित, कुमार मंगत, संजीव जोशी और आलोक जैन निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं। आमिल कीयान खान, अभिषेक पाठक और परवीज़ शेख द्वारा लिखित, इस तीसरी कड़ी के बारे में कहा जा रहा है कि यह फ्रेंचाइजी की आखिरी मूवी रहेगी।
यह भी पढ़ें: वीकेंड पर घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, OTT की ये 5 फिल्में-सीरीज नहीं करेंगी बोर
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
