इस लॉन्ग वीकेंड घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, OTT की ये 5 धमाका फिल्में-सीरीज नहीं होने देंगी बोर
वीकेंड पर OTT पर क्या देखें? यहां मिलेगी पूरी लिस्ट।
Netflix से JioHotstar तक 5 फिल्में-सीरीज।
कॉमेडी से सस्पेंस और क्राइम तक मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट।
नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो, सोनीलिव, जी5 और जियो हॉटस्टार पर शानदार फिल्में और सीरीज मौजूद हैं। आज हम आपको इनमें से 5 फिल्में और सीरीज के नाम बता रहे हैं जो इस लॉन्ग वीकेंड आप घर बैठे अपनी फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं। इन फिल्मों और सीरीज़ के प्लॉट ट्विस्ट जानने के बाद आप पूरी तरह से दंग रह जाएंगे। एक्शन, कॉमेडी से लेकर सस्पेंस थ्रिलर तक सारी चीज़ें आज हम इस लिस्ट में आपके लिए लेकर आये हैं।
SurveyThe Revolutionaries
8 एपिसोड की इस सीरीज के निर्देशक निखिल आडवाणी है। भारत की आज़ादी के समय को दर्शाने वाली इस सीरीज में युवा क्रांतिकारियों के एक समूह की कहानी दिखाई गई है जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ हथियारबंद संघर्ष करते हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है।
Hunkaar: The Roar
यह एक क्राइम थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा सीरीज है। सीरीज की कहानी 17 साल की मीनू रावत के इर्द-गिर्द घूमती जो एक वरिष्ठ नेता पर अपने रेप का आरोप लगा देती है। इसके बाद जो होता है वो आप सीरीज़ देखने के बाद ही जान पाएंगे। IMDb पर इस मूवी को 7.5 की तगड़ी रेटिंग्स प्राप्त हुई हैं।
The India Story
द इंडिया स्टोरी 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी बेटी की मौत कैंसर की वजह से मृत्यु हो जाती है। बेटी की मौत के बाद पिता एक वकील के साथ मिलकर केमिकल बनाने वाली बड़ी कंपनियों के खिलाफ केस लड़ता है। इस सीरीज़ का प्लाट इतना घातक है की आपको दांतो तले अपनी उंगलियां दबाने पर मजबूर कर देगा। IMDb पर इसे 6.3 की रेटिंग्स प्राप्त हुई हैं।
Bakaiti 2
बकैती 2 कि की कहानी कटारिया परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। ये एक कॉमेडी सीरीज है। कटारिया परिवार में घटने वाली घटनाएं आपको यकीनन मजेदार लगने वाली हैं। इस सीरीज़ को आप अपने परिवार के साथ मज़े से देख सकते हैं। IMDb पर इसे 7 की रेटिंग्स प्राप्त हुई हैं।
Madgaon Express
मंदगांव के निर्देशक कुणाल खेमरा है। फिल्म की कहानी बचपन के तीन दोस्तों और उनकी गोवा की ट्रिप के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म को देखने के बाद आपके बचपन की यादें तरो-ताज़ा हो जाएंगी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A08 की कीमत लीक! 20 हज़ार से कम में 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, जल्द होगा लॉन्च
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
