Samsung Galaxy A08 की कीमत लीक! 20 हज़ार से कम में 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, जल्द होगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy A08 4G की भारत में कीमत हुई लीक।

50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ मिलेगी 6000mAh की विशाल बैटरी।

4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट आने की उम्मीद।

Samsung Galaxy A08 की कीमत लीक! 20 हज़ार से कम में 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, जल्द होगा लॉन्च

सैमसंग के Samsung Galaxy A08 4G को कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। हालांकि इस फ़ोन के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत लीक हो चुकी है। इस फ़ोन का शुरुआती वैरिएंट 4GB रैम का हो सकता है। इसके लेटेस्ट अपडेट में Galaxy F08, Galaxy M08 की प्राइसिंग का खुलासा भी हुआ है। Galaxy A08 4G को कंपनी ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसमें 6000mAh की विशाल बैटरी बताई जा रही है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy A08 4G हुआ लीक

Samsung Galaxy A08 4G जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। टिप्स्टर संजू चौधरी ने इसकी प्राइसिंग को लेकर एक बेहद बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर ने X पर पोस्ट में एक पोस्टर शेयर किया है जिसके मुताबिक, भारत में Samsung Galaxy A08 4G की शुरूआती कीमत 18,999 रुपये हो सकती है। फ़ोन में 4GB + 64GB स्टोरेज ऑप्शन दिया जा सकता है । Galaxy F08 और Galaxy M08 इसी के रिब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। इनकी कीमत 16,999 रुपये बताई गई है।

Samsung Galaxy A08 4G के 6GB रैम वेरिएंट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अगर कंपनी इस वेरिएंट को लॉन्च करती है, तो इसमें 128GB स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, Samsung ने अभी तक Galaxy A08 4G के इस वेरिएंट की लॉन्च डेट या कीमत का खुलासा नहीं किया है।

Samsung Galaxy A08 4G के फीचर्स

Galaxy A08 4G में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच भी मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी की बात करें तो Galaxy A08 4G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 1/2.76 इंच सेंसर वाला 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Galaxy A08 4G की मोटाई 8mm और वजन 197 ग्राम है। इसके अलावा फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी मिली है। खास बात यह है कि इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Realme P4R vs Poco M8x vs Vivo T5 Lite: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना



Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile