Realme P4R vs Poco M8x vs Vivo T5 Lite: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Realme P4R 5G, Poco M8x 5G और Vivo T5 Lite 5G तीनों स्मार्टफोन्स 25,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। तीनों फोन में बड़ी बैटरी, 120Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी मिलती है। हालांकि, कीमत में मामूली फर्क है और साथ ही कुछ स्पेक्स और फीचर्स में छोटे-मोटे अंतर भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में खरीदारी करने से पहले ग्राहकों के लिए यह समझना ज़रूरी हो जाता है कि इनमें से कौन सा डिवाइस सबसे बेहतर है। इसलिए यहां हम इन Realme P4R, Poco M8x और Vivo T5 Lite की तुलना कर रहे हैं।
SurveyRealme P4R vs Poco M8x vs Vivo T5 Lite
डिजाइन और डिस्प्ले
Realme P4R 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 720×1,570 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स है। फोन में IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन दिया गया है। इसकी मोटाई करीब 8.8mm और वजन लगभग 224 ग्राम है।
Poco M8x 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें Wet Touch 2.0 के साथ TUV Rheinland Low Blue Light, Circadian Friendly और Flicker Free सर्टिफिकेशन मिलते हैं। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है।
Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 260ppi पिक्सल डेंसिटी, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट मिलता है। फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है। इसका वजन करीब 209 ग्राम और मोटाई 8.39mm है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है। यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी दो साल के Android अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। फोन में One Tap Cooling और 5,300 वर्ग मिमी का AirFlow Vapour Chamber भी दिया गया है।
Poco M8x 5G में 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। कंपनी के मुताबिक यह चिपसेट ऐप्स को 43 प्रतिशत तक तेजी से लॉन्च करने में मदद करता है। यह Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी चार OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।
Vivo T5 Lite 5G में 6nm MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Realme P4R 5G में 50MP f/1.8 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP f/2.0 फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में Motion Photos, Night Mode, Portrait Mode, Panorama, Cinematic Video, Dual-View Video, Time-Lapse और Slow Motion जैसे कैमरा मोड मिलते हैं।
Poco M8x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल है। फोन 2x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है और यह 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Vivo T5 Lite 5G में 50MP f/1.8 Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 0.08MP f/3.0 सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए 5MP f/2.2 फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Realme P4R 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें Bypass Charging और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है।
Poco M8x 5G में 7,900mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
भारत में कीमत
- Realme P4R 5G की भारत में कीमत 18,999 रुपये है। यह 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट में आता है।
- Poco M8x 5G की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।
- Vivo T5 Lite 5G की भारत में शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।
यह भी पढ़ें: 7000mAh की बैटरी वाला OnePlus N6 Lite इंडिया के बाजार में इस दिन मारेगा धमाकेदार एंट्री..नोट कर लो डेट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
