3 करोड़ से ज्यादा व्यूज लेकर OTT पर छाई ये सीरीज, हर एपिसोड में खुलता है एक नया राज
इस मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज को OTT पर 3.1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
सीरीज का वॉच टाइम 7.3 करोड़ घंटे बताया गया है।
कहानी किडनैपिंग और साइबर क्राइम के इर्द-गिर्द घूमती है।
आज के समय में ओटीटी ज्यादातर लोगों की ज़िन्दगी का एक बहुत ही ज़रूरी हिस्सा बन चुका है। ओटीटी पर हर हफ्ते कोई न कोई नई फिल्म या वेब सीरीज़ रिलीज़ होती ही है, जो पूरे हफ्ते टॉप ट्रेंडिग बनी रहती है। इनमें से कुछ वेब सीरीज़ तो ओटीटी पर कई महीनों तक भी राज करती हैं, जिन पर दर्शक के साथ क्रिटिक्स भी जी भरकर प्यार लुटाते हैं। ऐसी ही एक सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज़ पिछले 2 महीने से लगातार फैंस ओटीटी पर देखना पसंद कर रहे हैं।
Surveyओटीटी पर इस मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज ने 3 करोड़ से अधिक व्यूज पाकर एक नया इतिहास रच दिया है। अब आप सोच रहे होंगे की आखिर हम ऐसी कौन सी सीरीज़ की बात कर रहे हैं, तो ज़रा अपने दिल को थाम कऱ बैठिये और हमारे साथ अंत तक बने रहिये। चलिए हम आपको कुछ हिंट्स देते हैं, यह सीरीज़ ओटीटी पर 3 जुलाई को रिलीज़ हुई थी और मोस्ट वॉचेबल सीरीज़ भी बनी।
किडनैपिंग पर आधारित है सीरीज
इस सीरीज़ को पिछले महीने दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस सीरीज़ के बारे में बात कर रहे हैं। जी हाँ बिलकुल सही जवाब, आज हम राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित सीरीज़ प्रीतम एंड पेड्रो है (Pritam And Pedro) की बात कर रहे हैं। इस सीरीज़ में वीर हिरानी और अरशद वारसी ने मुख्या किरदार की भूमिका निभाई है। यह सीरीज़ साइबर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इस सीरीज़ में अरशद वारसी ने पेड्रो का किरदार निभाया है, वहीं वीर हिरानी ने पेड्रो का। पेड्रो एक पुलिस ऑफिसर है और एक बच्चे के किडनैपिंग के केस को सॉल्व करना चाहता है। हालांकि,कई गड़बड़ी के कारण उसका तबादला आइटी सेल में कर दिया जाता है।
वहीं प्रीतम (वीर हिरानी) एक तेज तर्रार टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट लड़का है, इस सीरीज़ में प्रीतम और पेड्रो की जुगलबंदी को दिखाया गया है, जो एक साथ मिलकर उस साइबर अपराधी को ढूंढ निकलते है, जिसने ब्लू व्हेल गेम के जरिए बच्चे को किडनैप किया था। हालांकि, वह साइबर अपराधी बच्चे को किडनैप करता है, लेकिन अपने पास नहीं रखता। इस सीरीज़ में उस साइबर अपराधी का किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया है। किडनैपर और प्रीतम का एक-दूसरे से पुराना कनेक्शन क्या होता है और ब्लू व्हेल गेम से कैसे पेड्रो के बच्चे की मौत होती है। यह परतें धीरे-धीरे हर एपिसोड में खुलती हैं।
3 करोड़ से अधिक व्यूज वाली सीरीज को कहां देखें?
प्रीतम एंड पेड्रो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐतिहासिक अचीवमेंट की जानकारी, राजकुमार हिरानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए राजकुमार हिरानी ने बताया है कि इस सीरीज़ को 3.1 करोड़ व्यूज मिले हैं और इसका वॉच टाइम आवर्स 7.3 करोड़ है। हालांकि सीरीज़ का जॉनर सस्पेंस और थ्रिलर होने के बावजूद भी हिरानी ने खास ये ध्यान रखा है कि ऑडियंस को साइबर क्राइम की स्टोरी बोर न करें, जिसके लिए उन्होंने बीच-बीच में कॉमेडी का तड़का भी लगाया है। इस सीरीज़ को IMDb पर 7.7 की रेटिंग्स प्राप्त हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus Vs Motorola Edge 70 Fusion: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
