Oppo K14 Plus Vs Motorola Edge 70 Fusion: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
OPPO K14 Plus 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
Motorola Edge 70 Fusion में स्नेपड्रेगों 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है।
दोनों फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है।
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और OPPO K14 Plus 5G और Motorola Edge 70 Fusion के बीच कन्फ्यूज हैं, तो आज हम इन दोनों स्मार्टफोन्स की आपस में तुलना करने वाले हैं, जो आपके काफी काम आ सकती है। दोनों फोन्स में दमदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, एक ही प्राइस सेगमेंट में आने के बावजूद इनके स्पेक्स और फीचर्स में काफी अंतर देखने को मिलते हैं। आइए दोनों की तुलना करके जानते हैं कौन किस मामले में आगे निकलता है।
SurveyOppo K14 Plus Vs Motorola Edge 70 Fusion
डिजाइन और डिस्प्ले
OPPO K14 Plus 5G में 6.78 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 1.07 बिलियन कलर्स और 1,800 निट्स HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन का वजन करीब 207 ग्राम है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
वहीं Motorola Edge 70 Fusion में करीब 6.8 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772×1272 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसका वजन लगभग 193 ग्राम है, यानी OPPO के मॉडल की तुलना में यह हल्का है। इस तरह अगर देखा जाए तो ओप्पो बड़ी बैटरी और एमोलेड पैनल पर जोर देता है, जबकि मोटोरोला का फोन हल्के डिजाइन के साथ आता है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
OPPO K14 Plus 5G में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7360 मैक्स चिपसेट दिया गया है। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। इसके 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट उपलब्ध हैं। फोन ColorOS 16.5 पर चलता है।
वहीं अगर बात की जाए Motorola Edge 70 Fusion की तो इसमें आपको क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें LPDDR5X RAM और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। उपलब्ध तुलना डेटा के अनुसार इसमें 8GB और 12GB RAM विकल्प हैं।
कैमरा में क्या है अंतर?
कैमरा सेटअप की बात करें तो OPPO K14 Plus 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
वहीं Motorola Edge 70 Fusion में 50MP Sony LYTIA 710 मेन सेंसर मिलता है। इसके साथ 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जो मैक्रो विजन का भी इस्तेमाल कर सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में OPPO K14 Plus 5G में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। यह 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ओप्पो के मुताबिक बैटरी को छह साल तक इस्तेमाल के लिए टिकाऊ बनाने पर भी फोकस किया गया है।
वहीं Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। यानी बैटरी क्षमता के मामले में OPPO फोन आगे है।
भारत में कीमत कीमत
अगर कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion की कीमत करीब 30,999 रुपये से शुरू होती दिख रही है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।
जबकि OPPO K14 Plus 5G की कीमत करीब 29,999 रुपये से शुरू होती है, जो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के लिए है।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus vs Realme 16T: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
