Aadhaar Card में बदलनी है पुरानी फोटो? घर बैठे ऐसे बुक करें अपॉइंटमेंट, जानें कितनी लगेगी फीस और क्या है पूरा प्रोसेस

HIGHLIGHTS

आधार कार्ड में फोटो बदलवाने के लिए UIDAI ने रास्ते आसान कर दिए हैं।

अब आप घर बैठे UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से मुफ्त अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

आधार कार्ड में फोटो अपडेट होने में 90 दिन तक का समय लग सकता है।

Aadhaar Card में बदलनी है पुरानी फोटो? घर बैठे ऐसे बुक करें अपॉइंटमेंट, जानें कितनी लगेगी फीस और क्या है पूरा प्रोसेस

आधार कार्ड बनवाए कई साल हो गए हैं और उसमें अब भी पुरानी फोटो ही चलती जा रही है? तो इसे बदलवाने के लिए आपको किसी एजेंट के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। UIDAI आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने की सुविधा लंबे समय से दे रहा है और इसके लिए आप घर बैठे अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं। हालांकि, यहां एक बात समझना जरूरी है। आधार की फोटो ऑनलाइन अपलोड करके नहीं बदली जा सकती। इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना ही होता है। आइए जानते हैं कि कैसे घर बैठे अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है, फोटो बदलवाने में कितने पैसे लगते हैं और कितने समय में फोटो अपडेट हो जाता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या घर बैठे आधार कार्ड की फोटो बदल सकते हैं?

UIDAI के नियमों के अनुसार, आधार कार्ड में लगी फोटो बायोमेट्रिक जानकारी का हिस्सा होती है। इसलिए इसे घर बैठे किसी दूसरी फोटो से रिप्लेस नहीं किया जा सकता। फोटो अपडेट करवाने के लिए नजदीकी Aadhaar Seva Kendra पर जाना जरूरी है। यहीं पर आपको नई फोटो लेकर उसे आपके आधार कार्ड में बदला जा सकता है। हालांकि, आधार केंद्र पर जाने से पहले UIDAI की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करके आप अपने समय को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह बुकिंग होती कैसे है और इसके लिए क्या जरूरी है।

Aadhaar Photo Update के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें?

अगर आप आधार की फोटो बदलवाना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप्स को पहले जान लेना जरूरी है और इन्हें फॉलो करके आप अपनी फोटो को आधार कार्ड में बदल सकते हैं।

  • सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक अपॉइंटमेंट पोर्टल bookappointment.uidai.gov.in पर जाएं।
  • अब अपनी लोकेशन के अनुसार शहर या उपलब्ध आधार सेवा केंद्र का चुनाव करके आगे बढ़ें।
  • इसके बाद Aadhaar Update वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और आगे बढ़ जाएँ।
  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, इसी पर वेरीफिकेशन के लिए आपको OTP मिलने वाला है।
  • अब जरूरी जानकारी दर्ज करके और बायोमेट्रिक अपडेट या फोटो अपडेट से जुड़े ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपनी सुविधा के हिसाब से डेट और टाइम यहाँ एक स्लॉट के माध्यम से चुना जा सकता है। इसे चुनकर अपॉइंटमेंट कन्फर्म कर दें।
  • बुकिंग पूरी होने के बाद अपॉइंटमेंट की डिटेल को आपको अपने पास रख लेना चाहिए। जरूरत पड़ने पर पोर्टल से अपॉइंटमेंट मैनेज भी किया जा सकता है।

अब जब आप वेबसाइट पर जाकर इस पूरी प्रक्रिया को पूरा कर चुके हैं तो आपको आगे क्या करना है, आइए इसके बारे में भी विस्तार से जानते हैं, यानि आपको अपॉइंटमेंट लेने के बाद क्या और कैसे करना है, आइए इसके बारे में भी आपको जानकारी देते हैं।

आधार सेवा केंद्र पर फोटो कैसे बदलेगी?

अपॉइंटमेंट की डेट पर आधार सेवा केंद्र पहुंचकर ऑपरेटर को बताएं कि आपको अपनी फोटो अपडेट करवानी है।

इसके बाद आपकी पहचान और आधार से जुड़ी जानकारी की जांच की जाएगी। जरूरत के अनुसार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जाने वाला है। फिर ऑपरेटर कैमरे की मदद से मौके पर ही आपकी नई तस्वीर लेगा।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको निर्धारित फीस देनी होगी। इसके साथ एक Acknowledgement Slip मिलेगी, जिस पर अपडेट रिक्वेस्ट का रेफरेंस नंबर मिलने वाला है। इसे संभालकर रखें, क्योंकि इसी की मदद से आप अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस देख सकेंगे।

Aadhaar Photo Update के लिए कितनी लगेगी फीस?

UIDAI की मौजूदा फीस लिस्ट के अनुसार, सामान्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये देने होते हैं। फोटो अपडेट भी इसी कैटेगरी में आता है।

हालांकि, कुछ आयु वर्गों के लिए छूट है। 5 से 7 साल के बीच पहली बार किया जाने वाला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट फ्री है। इसी तरह 15 से 17 साल की उम्र में निर्धारित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी फ्री मिलता है।

इसके साथ साथ 7 से 15 साल के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2027 तक फ्री रखा गया है।

फोटो बदलवाने के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए?

अगर आप केवल फोटो अपडेट करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए सामान्य तौर पर अलग से पहचान या पते का प्रमाण जमा करने की जरूरत नहीं होती।

फिर भी अपना आधार नंबर, आधार कार्ड या e-Aadhaar की कॉपी और अपॉइंटमेंट कन्फर्मेशन साथ रखना बेहतर रहने वाला है।

अगर आप फोटो के साथ नाम, पता या डेट ऑफ बर्थ जैसी दूसरी जानकारी भी बदलवा रहे हैं, तो उसके लिए UIDAI की ओर से निर्धारित दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं।

आधार कार्ड में नई फोटो कब तक अपडेट होगी?

UIDAI के मुताबिक, सामान्य तौर पर लगभग 90 प्रतिशत आधार अपडेट रिक्वेस्ट 30 दिनों के भीतर पूरी हो जाती हैं। हालांकि, कुछ मामलों में अपडेट होने में 90 दिन तक का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें: अब एक ‘Hi’ लिखने मात्र से WhatsApp देगा PF Balance! EPFO ने छुट्टी के दिन ग्राहकों को दिया तोहफा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile