अब एक ‘Hi’ लिखने मात्र से WhatsApp देगा PF Balance! EPFO ने छुट्टी के दिन ग्राहकों को दिया तोहफा
EPFO ने WhatsApp सर्विस लॉन्च की है।
इस सेवा से अब व्हाट्सएप पर ही PF Balance चेक किया जा सकेगा।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर इस सेवा को पेश किया है।
नौकरी करने वाले लोगों के लिए PF अकाउंट में कितना पैसा जमा हुआ है, यह जानना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है। अभी तक इसके लिए EPFO की वेबसाइट या दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब यही जानकारी WhatsApp पर एक ‘Hi’ मात्र लिखने से मिल जाने वाली है! असल में, Employees Provident Fund Organisation (EPFO) ने अपनी नई WhatsApp सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी मदद से कर्मचारी न सिर्फ अपना PF बैलेंस देख सकेंगे, बल्कि पासबुक और हाल ही में किए गए ट्रांजैक्शन की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
Surveyकेंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित EPFO के 74वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान इस सुविधा की शुरुआत की है। इस सेवा को लॉन्च करने के पीछे सरकार का मकसद PF से जुड़े रोजमर्रा के काम आसान बनाना और कर्मचारियों को बार-बार EPFO ऑफिस जाने की परेशानी से बचाना है।
WhatsApp पर मिलेंगी EPFO की ये सुविधाएं
नई सर्विस में कर्मचारियों को अपने PF अकाउंट से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां मिलेंगी। इनमें सबसे पहले PF बैलेंस चेक करने की सुविधा है। यानी अकाउंट में कितनी रकम जमा है, इसकी जानकारी WhatsApp पर मिल जाने वाली है। इसके अलावा कर्मचारी अपनी EPF पासबुक की डिटेल्स और अकाउंट के आखिरी पांच ट्रांजैक्शन भी अब व्हाट्सएप पर ही चेक कर सकते हैं। इससे आप अपने अकाउंट पर आसानी से नजर रख सकते हैं।
WhatsApp पर PF बैलेंस कैसे चेक करें?
EPFO ने इस सुविधा के लिए वेरिफाइड WhatsApp सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा आप नीचे दिए गए पोस्ट में सम्पूर्ण डिटेल्स को देख सकते हैं।
EPFO Services on WhatsApp Launched! 💬 Check your EPF Balance, view your last 5 transactions and download your Passbook with just a WhatsApp message. 📲 Scan the QR Code or say Hi at +91 8796441800. #EPFO #WhatsAppServices https://t.co/AqxDzFJr6E
— EPFO (@officialepfo) November 1, 2026
अभी के लिए इसकी सम्पूर्ण जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर व्हाट्सएप पर EPFO की इस सेवा को इस तरह से इस्तेमाल करना है, लेकिन EPFO की ओर से शेयर किए गए एक पोस्ट में एक नंबर जरूर दिया गया है, जिसपर Hi भेजकर आप शुरुआत कर सकते हैं। इस पोस्ट को देखकर कुछ लोगों ने इस सेवा को ट्राई करने का प्रयास किया है, लेकिन इस समय शायद यह सेवा काम नहीं कर रही है। हो सकता है कि आने वाले समय में यह सही प्रकार काम करना शुरू कर दे।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
