Motorola Edge 70 Fusion Vs Realme P4s 5G Vs Vivo T5 5G: डिजाइन-डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और प्राइस के साथ अन्य की तुलना

Motorola Edge 70 Fusion Vs Realme P4s 5G Vs Vivo T5 5G: डिजाइन-डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और प्राइस के साथ अन्य की तुलना

तीस से पैंतीस हजार रुपये का बजट हो, तो स्मार्टफोन खरीदने का निर्णय लेना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। असल में, इस कीमत में कंपनियां ऐसे फीचर्स दे रही हैं, जो कुछ समय पहले तक महंगे फोन में मिलते थे। Motorola Edge 70 Fusion, Realme P4s 5G और Vivo T5 5G भी कुछ ऐसे ही फोन हैं। तीनों में 144Hz AMOLED डिस्प्ले मौजूद है, बड़ी बैटरी है और 50MP का प्राइमरी कैमरा भी मिलता है। लेकिन इनकी असली खूबियां अलग-अलग हैं। Motorola ने कैमरे और डिस्प्ले पर ध्यान दिया है, Realme ने 8000mAh की बैटरी को फोन की खासियत बनाया है, जबकि Vivo अपने प्रोसेसर और कर्व्ड डिजाइन के दम पर इस रेस में बना हुआ है। आइए अब जानते हैं कि Motorola Edge 70 Fusion Vs Realme P4s 5G Vs Vivo T5 5G डिजाइन-डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी, प्राइस और अन्य मामलों में कैसे एक दूसरे से अलग हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola Edge 70 Fusion Vs Realme P4s 5G Vs Vivo T5 5G: स्पेक्स और फीचर्स के अलावा प्राइस की तुलना

डिजाइन और डिस्प्ले

Motorola Edge 70 Fusion में 6.8-इंच की Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसमें 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी है। बैक पर नायलॉन और लिनेन से प्रेरित फिनिश मिलती है, इसी कारण फोन का डिजाइन ज्यादा ग्लॉसी से कुछ अलग लगता है।

Realme P4s 5G भी 6.78-इंच की फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। ब्राइटनेस 1000 निट्स और हाई ब्राइटनेस मोड में 1400 निट्स है। दूसरी ओर, Vivo T5 5G में तीनों में सबसे बड़ी, 6.83-इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इसमें 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन का Skyline कैमरा मॉड्यूल, कर्व्ड स्क्रीन के साथ प्रीमियम लुक में आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन में Android 16 आधारित Hello UI मिलता है। वहीं, Realme P4s 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर देखने को मिलता है। इसके साथ 8GB और 12GB RAM के ऑप्शन भी मिलते हैं, फोन की स्टॉरिज 128GB से 256GB तक जाती है। फोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है।

Vivo T5 5G को देखा जाए तो इस फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलता है। फोन में 6GB, 8GB और 12GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मौजूद हैं। फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 इस्तेमाल करता है।

मेन कैमरा और सेल्फ़ी सेन्सर

तीनों स्मार्टफोन्स में 50MP प्राइमरी कैमरा है, लेकिन Motorola के फोन में कुछ एक्स्ट्रा बेनेफिट कैमरा में अलग से मिलते हैं। Motorola Edge 70 Fusion में 50MP Sony LYTIA 710 कैमरा मिलता है, जो OIS और All Pixel Focus सपोर्ट करता है। इसके साथ 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme P4s 5G में OIS वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। फोन में 16MP सेल्फी कैमरा है। इसका रियर कैमरा 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। इसके साथ साथ Vivo T5 5G में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रावाइड और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यहां फ्रंट और रियर, दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी और चार्जिंग

Motorola Edge 70 Fusion में 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करती है। Realme P4s 5G में कंपनी ने एक 8000mAh Titan बैटरी को स्थान दिया है। इसकी रेटेड कैपेसिटी 7820mAh है। फोन 80W फास्ट चार्जिंग, 55W PPS और 13.5W PD चार्जिंग सपोर्ट करता है। हालांकि, इसके अलावा Vivo T5 5G में 7050mAh BlueVolt बैटरी मिलती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग भी मिलती है।

Motorola Edge 70 Fusion Vs Realme P4s 5G Vs Vivo T5 5G: भारत में कीमत

कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट कंपनी की वेबसाइट पर 30,999 रुपये में लिस्टेड है। हालांकि, जब हमने इसकी लिस्टिंग को देखना चाहा तो यह वैरिएन्ट स्टॉक में नहीं था। दूसरी तरफ Realme P4s 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। कंपनी इस पर चुनिंदा बैंक ऑफर्स भी दे रही है। वहीं Vivo T5 5G का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 34,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Realme 16 Pro 5G Vs Vivo S2 Vs OnePlus Nord 6: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile