Realme 16 Pro 5G Vs Vivo S2 Vs OnePlus Nord 6: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना
अगर आप 45,000 रुपये तक के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Realme, Vivo और OnePlus के तीन फोन आपकी लिस्ट में हो सकते हैं। हम बात कर रहे हैं Realme 16 Pro 5G, Vivo S2 और OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन्स की। तीनों स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और अच्छे कैमरा फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इनके बीच कुछ ऐसे अंतर भी हैं, जो आपका खरीदारी का फैसला बदल सकते हैं। किसी में 200MP कैमरा है, तो किसी में 9000mAh की बैटरी मिलती है। आइए डिजाइन से लेकर कीमत तक जानते हैं कि कौन-सा फोन आपके लिए किस मामले में बेहतर हो सकता है।
SurveyRealme 16 Pro 5G Vs Vivo S2 Vs OnePlus Nord 6: डिजाइन और डिस्प्ले
Realme 16 Pro 5G में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। Vivo S2 में 6.83-इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। OnePlus Nord 6 में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस की तुलना
Realme 16 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7300 Max प्रोसेसर दिया गया है। फोन 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में मिलता है। यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। Vivo S2 में Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर मिलता है। इसमें 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। फोन Android 16 पर OriginOS 6 का सपोर्ट मिलता है।
वहीं, OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है। इसके साथ 8GB या 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। फोन OxygenOS 16 पर चलता है।
कैमरा सेटअप की तुलना
कैमरे की बात करें, तो Realme 16 Pro 5G में 200MP LumaColor प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। Vivo S2 में OIS वाला 50MP Sony प्राइमरी कैमरा, 2MP सेकेंडरी कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है। खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
OnePlus Nord 6 में 50MP Sony प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो डुअल-एक्सिस OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड और 32MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग की तुलना
Realme 16 Pro 5G में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें बायपास चार्जिंग भी मिलती है। Vivo S2 में 7050mAh BlueVolt बैटरी है। यह 44W वायर्ड चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करती है। लेकिन OnePlus Nord 6 में इन दोनों से बड़ी 9000mAh बैटरी मिलती है। इसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग दी गई है।
Realme 16 Pro 5G Vs Vivo S2 Vs OnePlus Nord 6: इंडिया प्राइस की तुलना
भारत में कीमत की बात करें, तो Realme 16 Pro 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये के आसपास है। वहीं, Vivo S2 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये लगभग है। दूसरी ओर OnePlus Nord 6 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये के आसपास है।
यह भी पढ़ें: Moto G96 5G Vs Realme P4 lite Vs Vivo T4x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
