Moto G96 5G Vs Realme P4 lite Vs Vivo T4x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

HIGHLIGHTS

Moto G96 5G Vs Realme P4 lite Vs Vivo T4x के बीच की तुलना।

कैमरे में Motorola Moto G96 5G जीत रहा है?

बैटरी को देखते हैं तो Realme P4 Lite दोनों फोन्स से आगे है।

Moto G96 5G Vs Realme P4 lite Vs Vivo T4x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन आपका बजट 20,000 रुपये के आसपास है, तो आज आपको यह जानकारी मिल जाने वाली है कि इस बजट में कौन किस फोन को खरीदा जा सकता है। आज हम आपके लिए Vivo, Realme और Moto के ऐसे शानदार फ़ोन्स के बीच तुलना लेकर आए हैं, जो 20,000 रुपये के अंदर के प्राइस में बेस्ट हैं। इन तीनो ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स के बीच की तुलना आपके काफी काम आ सकती है। तीनो ही स्मार्टफोन्स में दमदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, एक ही प्राइस सेगमेंट में आने के बावजूद इनके स्पेक्स और फीचर्स में काफी अंतर देखने को मिलते हैं। आइए तीनों स्मार्टफोन्स की तुलना करके जानते हैं कि कौन सा फ़ोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Moto G96 5G Vs Realme P4 lite Vs Vivo T4x

डिजाइन और डिस्प्ले

डिज़ाइन और डिस्प्ले की बात करनी है तो शुरुआत Moto G96 5G से करते हैं। Moto G96 5G अपने बेहद प्रीमियम और आरामदायक डिज़ाइन की वजह से मिड-रेंज सेगमेंट में अलग नज़र आता है। डिस्प्ले की बात की जाये तो ये फ़ोन 2400 x 1080 पिक्सेल रेज़ोल्यूशन, 144 Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने वाली 6.67-इंच 3D कर्व्ड पोलेंड डिस्प्ले से लैस है।

Realme P4 Lite का डिज़ाइन टिकाऊ लगता है! इसके प्लास्टिक बैक पैनल पर एक डायनामिक जियोमेट्रिक डिज़ाइन है, जो आसपास की रोशनी के कोण बदलने पर बहुत आकर्षक लगने लगता है। डिस्प्ले की बात करें तो Realme P4 Lite में 1570 x 720 HD ररेज़ोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने वाली 6.8 इंच की IPS LCD पैनल डिस्प्ले मिलती है।

दूसरी ओर, Vivo T4x में एक बेहद टिकाऊ और नए डिजाइन से लैस फोन है। इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी होने के बावजूद, यह केवल 8.09 mm का ही है। इसमें 2408 × 1080 पिक्सेल रेज़ोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने वाली 6.72 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Moto G96 5G में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं इस फ़ोन में 8GB LPDDR4X RAM स्टोरेज दी गई है। इस फ़ोन में 128GB और 256GB स्टोरेज के दो स्टोरेज वैरिएंट्स दिए गए हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फ़ोन Hello UI के एंड्राइड 15 पर चलता है।

Realme P4 Lite 5G में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस फ़ोन में 4GB+64GB, 4GB+128GB, और 6GB+128GB स्टोरेज के तीन वैरिएंट्स मिल जाते हैं। ये फ़ोन Realme UI 7.0 के एंड्राइड 16 पर आधारित है। कनेक्टिविटी के लिए इस फ़ोन में 5G , वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3 और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट मिलता है।

Vivo T4x को देखा जाए तो इसमें भी मीडियाटेक का ही प्रोसेसर मिलता है, लेकिन फोन में डाईमेन्सिटी 7300 चिपसेट दिया गया है, इस फ़ोन में 128GB स्टोरेज और 6GB रैम, 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 8GB रैम स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं। फ़ोन Funtouch OS 15 के एंड्राइड 15 पर आधारित है।

कैमरा डिटेल्स

कैमरे की बात की जाए तो Moto G96 5G में 50MP मेन (सोनी LYTIA 700C, OIS) रियर कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड (119° FOV) सेकेंडरी कैमरा मिलता है, इसमें आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ़ोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

वहीं Realme P4 Lite 5G में 13MP का मेन सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कके लिए फ़ोन में 5MP का सेल्फी शूटर दिया गया है। जिसका ऑप्टिकल सपोर्ट f/2.2 है। Vivo T4x में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा मिलता है, इसमें एक 2MP का बोकेह/डेप्थ कैमरा भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

अगर बैटरी और चार्जिंग की बात की जाये तो Motorola Moto G96 5G में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme P4 Lite में 7,000mAh की Titan बैटरी मिलती है, जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। अंत में, Vivo T4x 5G में 6,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W FlashCharge वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

भारत में कीमत

Moto G96 5G के बेस वैरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की आधिकारिक कीमत कंपनी की वेबसाइट पर 18,999 रुपये है। वहीं रियलमी P4 लाइट के बेस वैरिएंट 4GB+64GB की कीमत रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर 16,499 के आसपास है। Vivo T4x के इंडिया प्राइस को देखा आए तो यह भी 6GB और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 16,999 रुपये के प्राइस में मिलता है।

यह भी पढ़ें: Redmi K100 vs OnePlus 13s vs Realme GT 7 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, इंडिया प्राइस और परफॉरमेंस की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile