Redmi K100 vs OnePlus 13s vs Realme GT 7 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, इंडिया प्राइस और परफॉरमेंस की तुलना

HIGHLIGHTS

Redmi K100 में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

OnePlus 13s को कंपनी ने 6.32 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है।

Realme GT 7 Pro में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मौजूद है।

Redmi K100 vs OnePlus 13s vs Realme GT 7 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, इंडिया प्राइस और परफॉरमेंस की तुलना

आज के दौरान अगर कोई भी 50000 रुपये से ऊपर के फोन को खरीदने जा रहा है तो उसमें सबसे पहले उसकी परफॉरमेंस को देखा जाता है। क्या इस फोन में एक दमदार प्रोसेसर है? यह सवाल सभी के मन में आता है। हालांकि, बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा भी आजकल की जरूरत बन चुका है। इन खूबियों के साथ Redmi ने ग्लोबल बाजार में अपने Redmi K100 स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सीधी टक्कर इंडिया के बाजार में OnePlus 13s और Realme GT 7 Pro से है। यहाँ आप जानने वाले हैं कि यह तीनों ही फोन्स कैसे एक दूसरे से अलग हैं। तीनों ही फोन्स के स्पेक्स और फीचर यहाँ आपको जानने को मिलने वाले हैं। यहाँ डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, इंडिया प्राइस और परफॉरमेंस की तुलना को अलग अलग देखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस बजट श्रेणी में आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट होने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi K100 vs OnePlus 13s vs Realme GT 7 Pro: डिस्प्ले की तुलना

Redmi K100 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें HDR10+, HDR Vivid, Dolby Vision और P3 वाइड कलर गैमट जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन Black, Fluorescent Green और Snow Rock White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।

OnePlus 13s को अगर देखा जाए तो इसमें एक 6.32 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसमें भी HDR10+, Dolby Vision, 10-बिट कलर डेप्थ और 1,600 निट्स तक की हाई ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने Crystal Shield Glass फोन में शामिल किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन है। इसे Black Velvet, Green Silk और Pink Satin कलर ऑप्शन्स में सेल किया जाने वाला है। इसमें भी IP65 रेटिंग मिलती है।

इसके अलावा अगर Realme GT 7 Pro को देखा जाए तो यह फोन एक 6.78 इंच की 1.5K 8T LTPO Eco² OLED Plus डिस्प्ले से लैस है। इसमें Dolby Vision, HDR10+, 2,600Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 120 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह Mars Orange और Galaxy Grey कलर ऑप्शन में मिलने वाला है। इसमें भी IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।

Redmi K100 vs OnePlus 13s vs Realme GT 7 Pro: प्रोसेसर/परफॉरमेंस की तुलना

Redmi K100 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है, यह 3nm प्रोसेस पर निर्मित हिय। कंपनी ने गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए एक अलग D2 AI गेमिंग चिप भी फोन में रखी है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन को एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च किया गया है।

OnePlus 13s में भी 3nm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ Adreno 830 GPU, 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। फोन को Android 15 पर लॉन्च किया गया थ। हालांकि, इस फोन में चार साल का एंड्रॉयड और 6 साल का सिक्युरिटी अपडेट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और 5G सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा, Realme GT 7 Pro में को देखते हैं तो इस फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। हालांकि, यह Adreno 830 GPU से लैस है, इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। फोन को Android 15 पर चलने वाले Realme UI 6.0 के साथ लॉन्च किया गया है।

Redmi K100 vs OnePlus 13s vs Realme GT 7 Pro: कैमरा की तुलना

Redmi K100 में बैक पैनल पर एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.68 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। यह कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS को सपोर्ट करता है। इसके साथ f/2.2 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी इस फोन का हिस्सा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OnePlus 13s को देखा जाए तो यह भी डुअल कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी कैमरा मिलता है, इसमें OIS का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा फोन में 50MP Samsung S5KJN5 टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अब अगर Realme GT 7 Pro को देखा जाए तो इसमें एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में एक 50MP Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा मिलता है, इसमें OIS मिलता है। इसके अलावा, 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी इस फोन का हिस्सा है, इसमें एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi K100 vs OnePlus 13s vs Realme GT 7 Pro: बैटरी और चार्जिंग की तुलना

Redmi K100 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी है। यह बैटरी 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन में 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

OnePlus 13s में 5,850mAh की बैटरी दी गई है। यह 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme GT 7 Pro के इंडियन मॉडल में एक 5,800mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है। यह 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Redmi K100 vs OnePlus 13s vs Realme GT 7 Pro: कीमत और उपलब्धता

Redmi K100 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की CNY 3,499 यानी लगभग 50,000 रुपये है। इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 4,099 यानी करीब 58,000 रुपये है। इसके अलावा, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 4,499 यानी लगभग 64,000 रुपये के आसपास है। OnePlus 13s के प्राइस को अगर देखा जाए तो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी ने 54,999 रुपये थी। वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 59,999 रुपये थी।

अंत में, Realme GT 7 Pro के इंडिया प्राइस को देखा जाए तो यह 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल में 59,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। इसके 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी ने 65,999 रुपये में लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें: Moto G47 Power vs Vivo T5 Lite 5G vs Realme P4R 5G: कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile