ट्रेन में रात 11 बजे के बाद मोबाइल चार्जिंग बंद! देखें क्या है कारण
ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखें जाएंगे।
मुंबई-हावड़ा मेल में चार्जिंग के दौरान पावर बैंक फटने की घटना के बाद यह निर्देश दिए गए हैं।
रेलवे पहले भी इस तरह के निर्देश दे चुकी है, लेकिन इस बार इसे सख्ती से लागू करने को कहा गया है।
अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं और रात में अपना मोबाइल चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं, तो यह खबर आपको जान लेना बेहद ही ज्यादा जरूरी है। जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे ने रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। हालांकि, यह पहली दफा नहीं है, पहले पहले 2024 में और इसके बाद 2021 में भी इस तरह के निर्देश की जानकारी इंटरनेट से मिलती है। हालांकि, इस बार इसे सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है। यात्रा के दौरान इस समय में ट्रेन में लगे चार्जिंग सॉकेट से फोन या दूसरा डिवाइस चार्ज नहीं किया जा सकेगा। अब इस तरह का फैसला पहले भी लिया जा चुका है और इस बार ऐसा क्या हुआ है कि इस बात पर इतनी सख्ती दिखाई जा रही है। आइए जानते हैं कि आखिर ट्रेनों में किस कारण से रात के समय में मोबाइल या किसी अन्य डिवाइस की चार्जिंग को बंद किया जा रहा है।
Surveyट्रेन में रात को क्यों बंद रहेगी मोबाइल चार्जिंग?
असल में, 25 अक्टूबर को मुंबई से हावड़ा जा रही ट्रेन नंबर 12809 मुंबई मेल से एक ऐसी घटना सामने आ रही है, जिसने रेलवे का ध्यान यात्रियों की सुरक्षा की ओर खींचा है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन जब ओडिशा के बंडामुंडा के पास से गुजर रही थी, तभी उसके B-3 कोच में एक यात्री का पावर बैंक चार्जिंग के दौरान फट गया। घटना के बाद रेलवे ने रात के समय कोच में लगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के नियम का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। जैसा कि मैंने आपको पहले भी बताया है कि इस तरह का निर्देश रालवे की ओर से पहले भी दिया जा चुका है। हालांकि, इस बार इसे सख्ती से लागू करने को कहा गया है।
🚨TRAIN TRAVEL ALERT: No more overnight phone charging on Indian Railways! 🔌❌ If you’re traveling overnight by train, keep those power banks pre-charged before boarding. The Railway Board has cracked down with strict orders across all zones to completely switch off coach charging sockets between 11:00 PM and 5:00 AM. What triggered this? A passenger’s power bank recently exploded inside a coach due to an overnight charging lapse. To prevent major fire hazards while passengers are asleep, surprise inspections are now mandated, and zero exceptions will be allowed. Safety measure or major inconvenience? What’s your take? 👇
— Jharkhand Rail Users (@JharkhandRail) October 27, 2026
रेलवे के हर जोन में लागू होगा ये निर्देश
रेलवे बोर्ड के विशेष कार्य अधिकारी, बिजली इंजीनियरिंग, सौमित गुप्ता ने सभी जोनल रेलवे मुख्यालयों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। आदेश में बताया गया है कि दक्षिण-पूर्व रेलवे में हुई हालिया घटना के दौरान ट्रेन के ऑन-बोर्ड स्टाफ ने रात में चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं किए थे। इसी को देखते हुए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश देने के लिए कहा गया है, ताकि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पॉइंट अनिवार्य रूप से बंद रहें। रेलवे ने साफ कर दिया है कि इस व्यवस्था पर अब से किसी भी तरह की कोई छूट नहीं दी जाने वाली है।
ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पर क्या इसका असर होगा?
इस निर्देश का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो रात में सफर के दौरान मोबाइल फोन, पावर बैंक या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज करते हैं। यात्रियों को अब अपनी चार्जिंग की जरूरतों का ध्यान पहले से रखना होगा। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए यह जरूरी है कि वे रात 11 बजे से पहले ही अपने फोन को पूरी तरह चार्ज कर लें, क्योंकि उसके बाद ट्रेन में ऐसा करना प्रतिबंधित होने वाला है।
हालांकि, केवल चार्जिंग के लिए मना है, इसके अलावा इस दौरान मोबाइल फोन को इस्तेमाल किया जा सकता है, इसका मतलब है कि मोबाइल के इस्तेमाल पर किसी भी तरह की कोई रोक नहीं है, लेकिन मोबाइल इस्तेमाल करने के दौरान अगर आपके फोन की बैटरी खत्म हो जाती है तो उसे चार्ज करने के लिए आपके पास कोई चारा नहीं होने वाला है। रेलवे का मकसद चार्जिंग से जुड़ी संभावित आग और दूसरी दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करना है, इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने वाली है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
