थिएटर के बाद OTT पर दस्तक देगी Jason Sanjay की ‘Sigma’, Netflix पर इस तारीख से देख सकेंगे फिल्म

थिएटर के बाद OTT पर दस्तक देगी Jason Sanjay की ‘Sigma’, Netflix पर इस तारीख से देख सकेंगे फिल्म

थलापति विजय के बेटे जेसन संजय की फिल्म ‘सिग्मा’ 2 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी। हालाँकि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी अपना पैर ठीक से नहीं जमा पाई। लेकिन अब इस मूवी की बारी है डिजिटल प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होने की। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई इस मूवी में संदीप किशन ने मुख्या किरदार की भूमिका निभाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मूवी का निर्देशन थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने किया है। इस फिल्म तमिल सिनेमा में जेसन संजय का डायरेक्टोरियल डेब्यू है। इसी महीने में हुए अपने थिएटर रिलीज़ के बाद ये मूवी पर अब जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कब और कहां देखें सिग्मा?

सिग्मा 30 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। तमिल के अलावा, यह फिल्म हिंदी, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

क्या है सिग्मा की कहानी?

सिग्मा एक बेहतरीन एक्शन-एडवेंचर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मुख्य अभिनेता संदीप किशन एक बेहद खतरनाक और हाई-ऑक्टेन मिशन को अंजाम देते नजर आते हैं। 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म एक नए जमाने की आधुनिक कहानी और बड़े पर्दे के कमर्शियल सिनेमा का एक शानदार मेल है, जिसमें लंदन और टोरंटो से फिल्म मेकिंग सीख कर आए जेसन का स्टाइलिश डायरेक्शन साफ झलकता है।

दमदार स्क्रीनप्ले, जबर्दस्त सस्पेंस और बेहतरीन एक्शन दृश्यों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रही है और इसके जरिए जेसन ने अपने पिता थलापति विजय के स्टारडम से अलग, बतौर डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक नई और मजबूत पहचान बनाई है।

‘सिग्मा’ की कास्ट और क्रू

इस मूवी में संदीप किशन ने मुख्य भूमिका अदा की हैं। उनके साथ फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अनबू थसन, योग जापी और शीला राजकुमार जैसे अन्य कलाकार भी मूवी में नज़र आए हैं। कैथरीन ट्रेसा एक डांस नंबर में कैमियो करती हैं। वहीं इस मूवी का संगीत थमन एस ने दिया है। यह फिल्म जेसन संजय के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है।

यह भी पढ़ें: बेटी को बचाने के लिए हत्याएं करने पर मजबूर हुआ पिता, Abhishek Bachchan की इस सीरीज में हैं कई ट्विस्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile