बेटी को बचाने के लिए हत्याएं करने पर मजबूर हुआ पिता, Abhishek Bachchan की इस सीरीज में हैं कई ट्विस्ट

HIGHLIGHTS

सीरीज में Abhishek Bachchan ने डॉ. अविनाश सभरवाल का किरदार निभाया है।

कहानी एक ऐसी बच्ची के अपहरण से शुरू होती है, जिसके पिता को उसे बचाने के लिए खौफनाक शर्तें माननी पड़ती हैं।

सीरीज में अमित साध, नित्या मेनन और सैयामी खेर समेत कई कलाकार नजर आए हैं।

बेटी को बचाने के लिए हत्याएं करने पर मजबूर हुआ पिता, Abhishek Bachchan की इस सीरीज में हैं कई ट्विस्ट

यूँ तो ओटीटी पर पहले से ही दर्शकों की पसंदीदा साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ अवेलेबल है। ठीक वैसी ही कहानी है हमारी आज की इस सीरीज़ की, जिस सीरीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें, सस्पेंन्स और थ्रिल कूट कूट कर भरा हुआ है। या तो यूँ कह लें की इस सीरीज़ में इतना थ्रिल है कि आप इससे एक पल को भी अपने नज़रें नहीं हटा पाएंगे। हम जानते हैं की अब आप भी इस सीरीज़ का नाम जानने को एकदम बेसब्र बैठे होंगे। तो इस सीरीज़ का नाम, कहानी और IMBd रेटिंग जानने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहिये।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है सीरीज का नाम

वैसे इतने हिंट्स देने के बाद अब तक तो आप समझ ही चुके होंगे की हम कौनसी सीरीज़ की बात कर रहे हैं। फिर भी हम बता देते हैं की हम यहां अभिषेक बच्चन स्टारर सीरीज़, ब्रीद इनटू द शैडो के बारे में बात कर रहे हैं। इस सीरीज के 2 सीजन हैं और इस शो के हर एपिसोड के साथ इसमें सस्पेंस और थ्रिलर ऐसा है कि आपको सीरीज से जोड़े रखेगा।

जानिये पहले सीज़न की स्टोरी के बारे में।

पहले सीजन में कहानी डॉ. अविनाश सभरवाल (अभिषेक बच्चन) और उनकी पत्नी आभा (नित्या मेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी 6 साल की बेटी सिया का एक नकाबपोश किडनैपर अपहरण कर लेता है। अपहरणकर्ता अविनाश को मजबूर करता है कि वह अपनी बेटी की जान बचाने के लिए ‘साउंड्स ऑफ साइलेंट’ से जुड़ी अलग-अलग हत्याएं करे। इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस के अफसर कबीर सावंत (अमित साध) कर रहे होते हैं। कहानी में असली मोड़ तब आता है जब अंत में यह खुलासा होता है कि खुद अविनाश के भीतर ‘जे’ (J) नाम की एक डिसोसिएटेड पर्सनालिटी या दूसरा रूप छिपा है, और असल में उसी ने अपनी बेटी का अपहरण किया था।

क्या है दूसरे सीजन की स्टोरी

दूसरे सीजन की कहानी अविनाश के भीतर छिपे ‘जे’ (J) के दोबारा जागने और उसके बचे हुए मिशन को पूरा करने के इर्द-गिर्द घूमती है। मानसिक अस्पताल (असाइलम) में कैद अविनाश का दूसरा रूप ‘जे’ वहां से भाग निकलता है और बाकी बचे हुए 4 शिकारों को मारने के लिए अपनी पत्नी आभा को ब्लैकमेल करके अपना साथी बना लेता है। इस बार इंस्पेक्टर कबीर सावंत (अमित साध) और एक नई पुलिस अफसर शर्ली (सैयामी खेर) जे को रोकने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन जे एक-एक करके लोगों को मौत के घाट उतारने लगता है। कहानी के अंत में कबीर और अविनाश के बीच सीधा टकराव होता है, जहां अविनाश खुद को गोली मारकर जे को खत्म करने की कोशिश करता है, जिससे वह कोमा में चला जाता है, लेकिन अंत में जे के जिंदा होने का एक और सस्पेंस छोड़ दिया जाता है।

कितनी है रेटिंग

अगर आपको ये सीरीज देखनी है तो इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ब्रीद इनटू द शैडो की रेटिंग की बात करें तो इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। इस सीरीज का निर्देशन को मयंक शर्मा ने किया है। इस सीरीज़ में अभिषेक बच्चन ने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई है। अभिषेक के अलावा इस सीरीज में अमित साध, नित्या मेनन, इवाना कौर, सैयामी खेर, नवीन कस्तूरिया, श्रीकांत वर्मा, ऋषिकेश जोशी, जाकिर हुसैन भी नज़र आये।

यह भी पढ़ें: Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना



Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile