Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना
Infinix GT 50 Pro को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है।
Vivo V80 भी इंडिया के बाजार में अभी कुछ समय पहले ही लॉन्च हुआ था।
विवो और इंफीनिक्स के दोनों फोन्स में क्या अंतर और क्या समानता है?
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Infinix GT 50 Pro को लॉन्च पेश कर दिया गया है, जिस प्राइस में इस फोन को लॉन्च किया गया है, उस प्राइस में यह कई अन्य फोन्स के लिए बड़ी प्रतिस्पर्धा बन रहा है। कंपनी की ओर से इस फोन को एक गेमिंग फोन के तौर पर एंट्री दी है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ साथ लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी मिल रहा है। वहीं इस फोन को टक्कर देने के लिए बाजार में इस प्राइस रेंज में कुछ अन्य फोन्स भी मौजूद हैं, जो इस प्राइस में कुछ ज्यादा बेहतर स्पेक्स और फीचर्स से लैस हैं। आज हम Infinix के इस फोन की तुलना Vivo के Vivo V80 से करने वाले हैं। Vivo V80 में कंपनी की ओर से ZEISS कैमरा सेटअप के अलावा एक बड़ी 7,200mAh बैटरी मिलती है, जो 90W की चार्जिंग क्षमता से लैस है। दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत को देखते हैं तो यह लगभग लगभग एक जैसी ही हैं? हालांकि, फीचर और स्पेक्स के मामले में दोनों ही फोन्स में बड़े अंतर नजर आते हैं। आइए जानते हैं कि Infinix GT 50 Pro यहाँ अपनी गेमिंग क्षमता के कारण बाजी मारने वाला है या Vivo V80 अपनी बड़ी बैटरी के कारण इस फोन को मात दे सकता है?
SurveyInfinix GT 50 Pro vs Vivo V80: डिस्प्ले की तुलना
Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच की 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट से लैस है। इसमें 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1,600 निट्स की हाई ब्राइटनेस आदि मिलती है। इसके अलावा डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए इस फोन में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन को TÜV Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।
अगर Vivo Phone को देखा जाए तो इसमें कंपनी की ओर से एक 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह भी 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। इसमें 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1,800 निट्स की हाई ब्राइटनेस मिलती है।
Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80: प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर की तुलना
Infinix GT 50 Pro में 4nm प्रोसेस पर निर्मित MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर मिलता है। इसमें Mali-G720 MC7 GPU भी है। कंपनी ने फोन को 12GB LPDDR5X रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल में बाजार में उतारा है। फोन Android 16 पर आधारित XOS 16 पर चलता है।
इस फोन की सबसे खास बात इसका HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम है, जिसे लंबे गेमिंग सेशन के दौरान भी फोन का टेम्परेचर कंट्रोल में राहत है। इसके अलावा, फोन में X-axis लीनियर मोटर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Vivo V80 को इसके अलावा देखा जाए तो इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। यह प्रोसेसर भी 4nm प्रोसेसर पर निर्मित है। फोन में 8GB LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिल जाता है। यह एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च हुआ है, और कंपनी ने इसमें OriginOS 7 की स्किन को शामिल मकिया है। कंपनी ने इस फोन के लिए चार Android OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का भी वादा किया है।
इतना ही नहीं, Vivo V80 में भी गेमिंग से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं, इसमें 4D गेम वाइब्रेशन, गेमिंग HyperSense ऑडियो और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स आदि शामिल हैं। इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट भी दिया जा रहा है।
Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80: कैमरा की तुलना
Infinix GT 50 Pro में बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.59 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिल रहा है, इसके साथ साथ फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है। सेल्फ़ी आदि के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है।
Vivo V80 के कैमरा को देखा जाए तो यह ZEISS कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें f/1.88 अपर्चर वाला 50MP Sony LYTIA 700V प्राइमरी सेंसर मिलता है, यह OIS से लैस है। इसके साथ ही फोन में 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा मिलता है, यह भी OIS से लैस है, इसके साथ साथ फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है।
Vivo V80 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। फोन में ZEISS पोर्ट्रेट फीचर्स, 85mm और 100mm जैसी पोर्ट्रेट फोकल लेंथ, AI क्रिएटिव कैमरा और 4K सिनेमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80: बैटरी और चार्जिंग क्षमता की तुलना
Infinix GT 50 Pro में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट से लैस है। फोन में 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने फोन को GT MagCharge Cooler 2.0 एक्सेसरी से भी जोड़ा है, जो गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने और वायरलेस बायपास चार्जिंग में मदद करने के लिए है।
Vivo V80 को देखा जाए तो इस फोन में एक 7,200mAh की बैटरी मिलती है, यह 90W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जिंग मोड में फोन को लगभग 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी है।
Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80: भारत में कीमत की तुलना
Infinix GT 50 Pro को भारत में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल के साथ 69,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह फोन Black Abyss और Red Blaze कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है।
दूसरी ओर, Vivo V80 को भारत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में 62,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 69,999 रुपये में और 8GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 79,999 रुपये में आया था। इस फोन को भी ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Honor X9e Pro vs Redmi Note 17 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
