BSNL के इन नए धांसू प्लांस में आपके लिए कौन सा बेस्ट.. चेक करें दोनों BSNL Recharge Plans के बेनेफिट
BSNL के पास 1499 रुपये के प्राइस में एक बेहतरीन प्लान मिलता है।
बीएसएनएल की ओर से 1999 रुपये के एक अन्य रिचार्ज को भी पेश किया है।
कीमत के अलावा इन दोनों ही प्लांस के बेनेफिट में भी काफी अंतर है।
भारत संचार निगम लिमिटेड के पास वैसे तो बहुत से और बहुत से सस्ते रिचार्ज प्लांस हैं। कुछ प्लांस में लंबी वैलिडीटी मिलती है, कुछ प्लांस में कॉलिंग, डेटा और SMS का लाभ मिलता है और कुछ प्लांस में कंपनी OTT और अन्य बेनेफिट भी देती है। इसके अलावा कंपनी के पास लंबी वैलिडीटी वाले कई प्लांस के साथ साथ कम वैलिडीटी वाले लेकिन ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट से लैस प्लांस भी हैं। हमने यूजर्स के लिए कंपनी के दो रिचार्ज प्लांस को खोज निकाला है, जो आपको अलग अलग बेनेफिट देते हैं। इन प्लांस की कीमत 1499 रुपये 1999 रुपये है। दोनों ही प्लांस में लंबी वैलिडीटी मिलती है। आइए इन दोनों ही प्लांस के बेनेफिट देखते हैं। यह भी जानते हैं कि दोनों ही रिचार्ज प्लांस में आपके लिए कौन सा बीएसएनएल प्लान बेस्ट है।
Surveyबीएसएनएल का 1499 रुपये की कीमत वाला प्लान
BSNL के पास एक 1499 रुपये की कीमत वाला प्लान है, इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ 32GB डेटा और 100 SMS रोजाना दिए जाते हैं। इसके साथ ही इस प्लान के साथ ग्राहकों को 300 दिन की वैलिडीटी मिल रही है। ऐसे में इस प्लान के रोजाना का खर्च केवल और केवल 4.99 रुपये के आसपास है।
BSNL का 1999 रुपये वाला प्लान
BSNL के पास एक अन्य प्लान के तौर पर एक 1999 रुपये की कीमत वाला प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और 1.5GB डेली डेटा का लाभ मिलता है। इसके साथ साथ प्लान में आपको 100 SMS डेली का लाभ मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 10GB एक्स्ट्रा डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडीटी को अगर देखा जाए तो यह 330 दिन के लिए आपको मिल रहा है। इस प्लान के डेली खर्च को देखा जाए तो यह 6.05 रुपये है।
कौन सा प्लान बेस्ट रहेगा?
आपने दोनों ही प्लांस के बेनेफिट और डेली खर्च के अलावा सम्पूर्ण डिटेल्स को चेक कर लिया है। अब आप अपने बजट और अपनी जरूरत के हिसाब से किसी एक प्लान को आसानी से खरीद सकते हैं। अगर आप इन प्लांस को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको BSNL के आधिकारिक एप के साथ साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट पर भी मिल जाने वाले हैं। अब यह आपको तय करना है कि आपके लिए किस प्राइस में कौन सा प्लान बेस्ट हो सकता है। हालांकि, सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके पास बीएसएनएल सिम होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: फोन खो जाने पर Vi देगा 25,000 रुपये? देखें क्या है, ये ऑफर और किन लोगों को मिलेगा
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
