Vivo S2 FE vs Vivo V70 FE: डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना
Vivo ने भारतीय बाजार में हाल ही में अपना नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Vivo S2 FE लॉन्च किया है। इस फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP का रियर कैमरा मिलता है। वहीं, इसी के सेगमेंट में आने वाला Vivo V70 FE 200MP कैमरा, 90W फास्ट चार्जिंग और 4nm प्रोसेसर के साथ आता है, जो अप्रैल में लॉन्च हुआ था। दोनों फोन्स में कई खूबियां हैं, लेकिन डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के मामले में इनके बीच अंतर है। आइए Vivo S2 FE और Vivo V70 FE की तुलना करके देखते हैं दोनों में से कौन किस पर भारी पड़ता है।
SurveyVivo S2 FE vs Vivo V70 FE
डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 449ppi है और कंपनी के मुताबिक, हाई ब्राइटनेस मोड में इसकी ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक जाती है।
दूसरी ओर, Vivo V70 FE में भी 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह HDR10+ सर्टिफिकेशन और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
डिजाइन की बात करें तो Vivo S2 FE का वजन लगभग 225 ग्राम और मोटाई 8.69mm है। Vivo V70 FE लगभग 200 ग्राम वजन और 7.59mm मोटाई के साथ आता है। इन आंकड़ों के आधार पर V70 FE ज्यादा हल्का और पतला है। दोनों फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Vivo S2 FE में 6nm टेक्नोलॉजी पर बना MediaTek Dimensity 7300e 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
वहीं, Vivo V70 FE में 4nm MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह फोन भी Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी इसके लिए छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरे के मामले में Vivo V70 FE ज्यादा दमदार हार्डवेयर के साथ आता है। इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन वाला 200MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और Aura Light सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo S2 FE में 50MP Sony IMX852 मुख्य कैमरा और 2MP का सेकेंडरी बोकेह कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Vivo S2 FE की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh क्षमता है। फोन 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 68 घंटे तक कॉलिंग और 30 घंटे तक TikTok वीडियो प्लेबैक दे सकती है।
इसके मुकाबले Vivo V70 FE में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, फोन 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 60 मिनट लेता है।
भारत में कीमत
भारत में Vivo S2 FE की कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 42,999 रुपये रखी गई है।
वहीं, Vivo V70 FE के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 51,999 रुपये में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: आंखें नम कर देगी 2 घंटे और 9 मिनट की ये कोर्टरूम ड्राम, थिएटर रिलीज़ के 14 साल बाद ओटीटी पर मचाया हुड़दंग
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
