Amazon-Flipkart ही नहीं, इस जगह भी शुरू हुई बड़ी सेल, iPhone से Samsung तक देखें टॉप डील्स

HIGHLIGHTS

Swiggy Instamart की इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर ग्रॉसरी तक पर ऑफर्स मिल रहे हैं।

सेल में iPhone 17 Pro, Samsung स्मार्टफोन और MacBook जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

iPhone 17 Pro 256GB की कीमत 1,19,999 रुपये बताई गई है।

Amazon-Flipkart ही नहीं, इस जगह भी शुरू हुई बड़ी सेल, iPhone से Samsung तक देखें टॉप डील्स

फेस्टिव सीज़न शुरू होने के साथ ही तरह तरह की शॉपिंग भी शुरू हो जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार सिर्फ अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ही चर्चा में नहीं हैं, बल्कि स्विगी इंस्टमार्ट भी अपनी बड़ी सालाना सेल लेकर आया है। इससे आपके घर सिर्फ मिनटों में सामान ही नहीं पहुंचेगा, बल्कि उन पर अच्छा खासा डिस्काउंट भी मिलेगा। अमेज़न की GIF और फ्लिपकार्ट की BBD सेल की तरह ही स्विगी की Quick India Movement सेल भी शुरू हो चुकी है। इस सेल में आपको इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, लैपटॉप, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, होम, किचन के सामान, खिलौनों और रोजमर्रा की चीज़ों पर 50 से 90 फ़ीसदी तक की छूट मिलेगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सेल की सबसे ख़ास बात तो यह है कि इसमें सिर्फ छोटे मोटे किराने के समान पर ही ऑफर नहीं मिल रहे, बल्कि ये सेल बड़े से बड़े इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भी सीधी छूट दे रही है। कंपनी की इस सेल में iPhone, Samsung के फोन, MacBook, JBL स्पीकर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर बेडशीट, कुकर, होम डेकोर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और खिलौने तक शामिल हैं। यानी फ़ोन के साथ घर का समान आपको एक ही जगह आसानी से मिल जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स की कैटेगरी इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण है। सेल के मुताबिक Apple iPhone 17 Pro 256GB को 1,19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। सैमसंग के स्मार्टफोन 10,999 रुपये से शुरू हो रहे हैं, जबकि Apple MacBook की कीमत 66,900 रुपये से शुरू बताई गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके अलावा JBL स्पीकर 3,999 रुपये, Bosch Mixer Grinder 2,499 रुपये और MagSafe Power Bank 999 रुपये में मिल रहा है। Ninja Portable Blender की कीमत 2,999 रुपये बताई गई है। चुनिंदा सामान पर HDFC Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 5,500 रुपये तक की एक्स्ट्रा बचत भी की जा सकती है।

9 रुपये की कीमत से शुरू होंगे प्रोडक्ट्स

अगर आपका बजट ज़्यादा बड़ा नहीं है तो आप इस सेल से खरीदारी कर सकते हैं। क्योंकि इंस्टामार्ट पर रोज़मर्रा का समान और खाने की चीज़ों की कीमत सिर्फ और सिर्फ 9 रुपये से शुरू हो रही है। एनर्जी बार सिर्फ 29 रुपये, क्लीनिंग प्रोडक्ट्स 70 रुपये से और नवरात्री से जुड़े सामान 89 रुपये से शुरू बताए गए हैं। ड्राई फ्रूट चिक्की, एनर्जी बार और लड्डू जैसे प्रोडक्ट्स 9 रुपये से मिलने का दावा किया गया है। आइसक्रीम टब पर 50 फीसदी तक की छूट भी दी जा रही है।

यही हिस्सा इस सेल को सामान्य इलेक्ट्रॉनिक्स सेल से अलग बनाता है। यहां 1 लाख रुपये से ज्यादा का स्मार्टफोन भी है और 9 रुपये का खाने का सामान भी. यानी एक ही प्लेटफार्म पर जरूरत और शॉपिंग दोनों तरह की खरीदारी को जोड़ा गया है।

कार्ड से खरीदारी पर मिलेगा दुगना फायदा

सेल में बैंक ऑफर भी शामिल हैं. Instamart के अनुसार HDFC Bank Credit Cards, Axis Bank MyZone Credit Cards और Visa Classic Debit तथा Platinum Cards से पेमेंट करने पर 10 फीसदी तक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है। Swiggy HDFC Bank Credit Card इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ट्रांजैक्शन पर 10 फ़ीसदी तक का कैशबैक भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Amazon Sale में धम्म करके गिरी Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत, दे दना दन हो रही बुकिंग


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile