Amazon Sale में धम्म करके गिरी Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत, दे दना दन हो रही बुकिंग

Amazon Sale में धम्म करके गिरी Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत, दे दना दन हो रही बुकिंग

Amazon Great Indian Festival 2026 सेल लाइव हो चुकी है और इस दौरान बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। Samsung Galaxy S25 Ultra 5G भी उन्हीं में से एक है। Amazon की Mega Festival Deals के तहत इस सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट फिलहाल 94,999 रुपये में लिस्टेड है। इसकी MRP 1,29,999 रुपये है, यानी 35000 रुपये की सीधी छूट दी जा रही है। आइए देखते हैं फ्लैट डिस्काउंट के अलावा और कौन-कौन से ऑफर्स इस डिवाइस पर मिल रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy S25 Ultra पर तगड़े डिस्काउंट ऑफर्स

प्रोडक्ट पेज पर उपलब्ध ऑफर्स को मिलाने के बाद फोन की कीमत और कम हो जाती है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 10,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रहा है, जिसे अप्लाई करने पर फोन की कीमत घटकर केवल 84,999 रुपये रह जाएगी। इसके अलावा SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर भी 500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इन दोनों ऑफर्स के बाद फोन की कीमत 84,499 रुपये रह जाती है।

इसके बाद Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ऑफर के तहत 2,849 रुपये का फायदा दिखाया गया है। अगर खरीदार इस कार्ड ऑफर की सभी शर्तों को पूरा करता है, तो कैशबैक के बाद Samsung Galaxy S25 Ultra की प्रभावी कीमत 81,650 रुपये हो जाती है। Amazon इस फोन पर No Cost EMI का विकल्प भी दे रहा है। इसके तहत 9 महीने तक हर महीने 3,340 रुपये की EMI चुकानी होगी। (खरीदने के लिए क्लिक करें!)

Samsung Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

इस डील में Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी और QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है। यह Galaxy AI फीचर्स और S Pen के साथ आता है।

यह भी पढ़ें: Aadhaar में नाम बदलने से पहले जान लें नया नियम, इन दस्तावेजों के बिना अटक सकता है अपडेट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile