Digit.in

50 हजार रुपये से कम में आते हैं शानदार कैमरा वाले ये 5 लेटेस्ट फोन, Samsung से लेकर Motorola तक लिस्ट में

50 हजार रुपये से कम में आते हैं शानदार कैमरा वाले ये 5 लेटेस्ट फोन, Samsung से लेकर Motorola तक लिस्ट में

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग तक सीमित नहीं रह गए हैं। अब इनमें ऐसे एडवांस कैमरा फीचर्स मिलने लगे हैं, जिनकी मदद से यूजर्स शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। मल्टी-कैमरा सेटअप, हाई मेगापिक्सल सेंसर और AI फोटोग्राफी जैसे फीचर्स ने मोबाइल कैमरों को काफी बेहतर बना दिया है। हालांकि, अगर आप फोटोग्राफी के लिए खास स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो कैमरा सेंसर, जूम क्षमता, लो-लाइट परफॉर्मेंस और फ्रंट कैमरे जैसे फीचर्स पर ध्यान देना जरूरी है।

भारतीय बाजार में 50,000 रुपये से कम कीमत में कई ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो कैमरा के मामले में अच्छे विकल्प हो सकते हैं। कुछ फोन में तीन 50 मेगापिक्सल के रियर कैमरे मिलते हैं, जबकि कुछ में प्राइमरी और अल्ट्रावाइड कैमरे का कॉम्बिनेशन दिया गया है। यहां हम आपको ऐसे ही 5 स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप 50 हजार रुपये से कम बजट में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE (46,899 रुपये)

इस लिस्ट में पहला नाम Samsung Galaxy S25 FE का है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा परफॉर्मेंस की बात करें तो दिन की रोशनी में फोन अच्छी डिटेल के साथ तस्वीरें कैप्चर करता है, हालांकि कम रोशनी में फोटो की क्लैरिटी प्रभावित हो सकती है।

Nothing Phone 4a Pro (45,449 रुपये)

कैमरा फीचर्स के मामले में Nothing Phone 4a Pro भी इस बजट में एक विकल्प है। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर तीन कैमरे दिए गए हैं और तीनों 50 मेगापिक्सल के हैं। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन के कैमरा सेटअप में टेलीफोटो सेंसर भी शामिल है। ऐसे यूजर्स जो अलग-अलग फोकल लेंथ पर फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं, उनके लिए यह फोन उपयोगी हो सकता है।

Motorola Edge 70 Pro Plus 5G (47,999 रुपये)

Motorola Edge 70 Pro Plus 5G भी 50,000 रुपये से कम कीमत में कैमरा स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल है। इसमें पीछे की तरफ तीन 50 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

इस स्मार्टफोन की खासियत इसका वर्सेटाइल कैमरा सेटअप है। इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है, जिससे दूर की चीजों को कैप्चर करने में मदद मिलती है। अलग-अलग तरह की फोटोग्राफी करने वाले यूजर्स के लिए इसका मल्टी-कैमरा सेटअप काम आ सकता है।

OnePlus Nord 6 (46,999 रुपये)

OnePlus Nord 6 उन लोगों के लिए एक विकल्प है, जो कैमरे के साथ फोन की परफॉर्मेंस और बैटरी को भी प्राथमिकता देते हैं। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके प्राइमरी कैमरे से अच्छी डिटेल और नेचुरल कलर वाली तस्वीरें मिलती हैं।

Samsung Galaxy A56 5G (45,999 रुपये)

Samsung Galaxy A56 5G को कंपनी अपने सेगमेंट के सबसे कंप्लीट कैमरा स्मार्टफोन के तौर पर पेश करती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 1.5 डिग्री तक के बेहतर OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसका मकसद कम रोशनी में भी कैमरा शेक को कम करके स्थिर तस्वीरें कैप्चर करना है। इसके अलावा फोन में 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेडिकेटेड मैक्रो कैमरा मिलता है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile